बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU UG Admission : स्नातक सत्र 2021-24 पार्ट वन में दाखिले की होगी जांच, सत्यापन बाद मिलेगा रोल नंबर

On: February 11, 2022 4:49 AM
Follow Us:
BRA BRABU BIHAR UNIVERSITY
---Advertisement---

BRABU UG 2021-24 Admission : बिहार यूनिवर्सिटी के कॉलेजों में पार्ट वन के दाखिले की जांच होगी। यूनिवर्सिटी के UMIS को आर्डिनेटर प्रो. टीके डे ने इसका निर्देश सभी कालेजों को दिया है। कालेजों में कम अंकों पर एडमिशन होने का मामला सामने आने के बाद विवि ने यह कदम उठाया है।

45 से कम नंबर पर ऑनर्स में एडमिशन होने का मामला सामने आया था

प्रो. टीके डे ने बताया कि उन्होंने सभी कॉलेजों को निर्देश दिया है कि उसके यहां जितने भी छात्रों के दाखिले हुए हैं, सभी के दस्तावेजों की फिर से जांच की जाए। जांच के बाद रिपोर्ट UMIS को भेजी जानी है। स्नातक पार्ट वन में दो कालेजों में छात्रों के 45 से कम नंबर पर ऑनर्स में एडमिशन होने का मामला सामने आया था।

सभी कालेजों से दस्तावेजों का सत्यापन कर रिपोर्ट नहीं आ जाती

इसके बाद विवि ने संबंधित छात्रों के एडमिशन तो कैंसिल कर दिया। दूसरे कालेजों में भी इस तरह के मामलों के लिए जांच शुरू कर दी है। प्रो. डे ने बताया कि उन्होंने सभी कालेजों को अभी रोल नंबर भी नहीं दिया है। जबतक सभी कालेजों से दस्तावेजों का सत्यापन कर रिपोर्ट नहीं आ जाती है, रोल नंबर नहीं भेजा जाएगा।

परीक्षा में भी रोल नंबर नहीं बदलेगा

उन्होंने बताया कि इस बार सभी कॉलेजों को UMIS से ही रोल नंबर जारी किया जा रहा है। जो रोल नंबर जारी किया जा रहा है, वह क्लास से लेकर परीक्षा तक रहेगा। यानी परीक्षा में भी रोल नंबर नहीं बदलेगा।

BRABU UG EXAM : फरवरी के अंतिम हफ्ते से शुरू हो सकेंगी स्नातक की परीक्षाएं, यहाँ जाने परीक्षा नियंत्रण ने क्या कहा

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now