बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU UG RESULT : स्नातक सत्र 2019-22 के पार्ट-1 में प्रैक्टिकल के अंक नहीं भेज रहे कॉलेज, सैकड़ों छात्रों का रिजल्ट फंसा

On: February 9, 2022 11:28 PM
Follow Us:
BRABU zeebihar
---Advertisement---

BRABU UG RESULT 2019-22 : बिहार यूनिवर्सिटी के स्नातक पार्ट वन 2019-20 सत्र के सैकड़ों छात्र का रिजल्ट अब भी फंसा है। इन छात्रों के प्रैक्टिकल का अंक नहीं चढ़ने से रिजल्ट में सुधार नहीं हो पा रहा है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार ने इसे लेकर 39 कॉलेज के प्राचार्यों को पत्र जारी किया है। प्राचार्यों से 15 फरवरी तक हर हाल में छात्रों के सही रोल नंबर के आधार पर अंक उपलब्ध कराने को कहा है।

करीब 3000 छात्रों के रिजल्ट में प्रैक्टिकल के अंक ही नहीं दर्शा रहे

स्नातक पार्ट का रिजल्ट गत वर्ष के अंत में आया था, लेकिन वेबसाइट पर रिजल्ट आते ही इसमें गड़बड़ी को लेकर विरोध शुरू हो गया था। करीब 3000 छात्रों के रिजल्ट में प्रैक्टिकल के अंक ही नहीं दर्शा रहे थे। कई के रिजल्ट में प्रैक्टिकल के अंक की जगह अनुपस्थित दिखा रहा था।

15 के बाद सुधार कर टीआर कॉलेजों में भेजा जाएगा

इसमें सुधार के लिए यूनिवर्सिटी ने एक दर्जन टेबलेटर नियुक्त करते हुए प्राचार्यों से प्रैक्टिकल का अंक देने का निर्देश दिया था, लेकिन कुछ ही कॉलेजों ने अंक उपलब्ध कराए। इसके कारण गड़बड़ी ठीक नहीं हो पा रही है।

बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी का मामला, 39 कॉलेज के प्राचार्यों को पत्र जारी

परीक्षा नियंत्रक ने कहा, जिन कॉलेजों के अंक मिले, उसके आधार पर रिजल्ट में सुधार किया गया है। किसी भी छात्र का रिजल्ट पेंडिंग न हो इसके लिए 39 कॉलेजों को पत्र भेजने के साथ कॉल कर भी अंक मंगाए जा रहे हैं। 15 के बाद सुधार कर टीआर कॉलेजों में भेजा जाएगा।

BRABU UG PG RESULT : बिहार यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से हटा पार्ट वन का रिजल्ट, छात्र परेशान

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now