बिहार यूनिवर्सिटीबिहार बोर्डसरकारी नौकरीस्कॉलरशिपसरकारी योजनाजॉब - एजुकेशनरिजल्टसीबीएसईदेशविदेशराशिफलवायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बिहार सरकार ने जारी किया निर्देश : सरकारी स्कूलों के अध्यापक अब शराब पीने और बेचने वालों पर रखेंगे नजर

On: January 29, 2022 4:44 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बिहार सरकार ने जारी किया निर्देश : बिहार के सरकारी स्कूलों के गुरुजी अब शराब पीने व बेचने वालों पर नजर रखेंगे। उनकी पहचान करेंगे। पहचान होते ही इसकी सूचना मद्य निषेध विभाग को देंगे। साथ ही, नशापान नहीं करने को लेकर लोगों को जागरूक भी करेंगे। शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को पहली से लेकर 12वीं तक के स्कूलों के सभी गुरुजी तथा स्कूल प्रधानों को यह नया टास्क सौंपा है।

एक बार फिर शराबबंदी को सफल बनाने को लेकर शिक्षा विभाग सजग हुआ

विदित हो कि प्रदेश में शराबबंदी व पूर्ण नशाबंदी लागू करने में शिक्षा विभाग ने महती आरंभिक भूमिका निभाई थी। यही विभाग शराबबंदी को लेकर राज्यभर में चले जागरूकता अभियान का नोडल था, साथ ही शिक्षा विभाग के ही संयोजकत्व में मानव शृंखला का विश्व रेकार्ड बना था। अब एक बार फिर शराबबंदी को सफल बनाने को लेकर शिक्षा विभाग सजग हुआ है।

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने शुक्रवार को सभी क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक (आरडीडीई), सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) तथा सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) को नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने जिलों को इस बाबत भेजे पत्र में कहा है कि ऐसी सूचना मिल रही है कि अभी भी कुछ लोग चोरी-छिपे शराब का सेवन कर रहे हैं।

नशामुक्ति के संदर्भ में आवश्यक जानकारी दी जाय

इसका दुष्परिणाम शराब पीने वाले तथा उनके परिवार पर पड़ रहा है। ऐसे में इसे रोकना अति आवश्यक है। इस संबंध में प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में विद्यालय शिक्षा समितियों की बैठक बुलाकर नशामुक्ति के संदर्भ में आवश्यक जानकारी दी जाय। 

RRB Group D CBT 1 and RRB NTPC : रेलवे भर्ती बोर्ड ने NTPC और Group D CBT 1 परीक्षा को लेकर मांगे सुझाव, यहाँ से करें आवेदन 

सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी

प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों के सभी शिक्षक, सभी प्रधानाध्यापक, शिक्षा सेवक तथा शिक्षा समिति के सदस्यों को आरडीडीई, डीईओ निर्देश दें कि वे चोरी-छुपे शराब पीने या आपूर्ति करने वालों की पहचान करें। पहचान करने के बाद इसकी सूचना मद्य निषेध विभाग के मोबाइल नम्बर 9473400378 व 9473400606 व टॉल फ्री नम्बर 18003456268/15545 पर दें। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। अपर मुख्य सचिव ने क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि विद्यालय अवधि के बाद चोरी-छिपे शराब का सेवन करने वाले लोग विद्यालय परिसर का कतई उपयोग न करें। 

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

BSEB 12th, 10th Exam 2022 : 50 फीसदी प्रश्न रहेंगे ऑब्जेक्टिव, नहीं मिलेगी अतिरिक्त उत्तरपुस्तिका, प्रश्नों के उत्तर देते समय छात्रों को वर्तनी होगी सावधानी

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Bihar Ration Card Status Check 2026

Bihar Smart PDS Portal 2026: बिहार राशन कार्ड का नया पोर्टल हुआ शुरू, घर बैठे करें आवेदन, e-KYC और स्टेटस चेक

BRABU Result Crisis

BRABU Result Crisis: 2 परीक्षाओं का रिजल्ट अब भी लंबित, तीसरे एग्जाम की शुरुआत से छात्रों की बढ़ी चिंता

Bihar Domicile Rule 2026

Bihar Domicile Rule 2026: बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहीं शादीशुदा महिलाओं के लिए डोमिसाइल का नया नियम, जानें 35% आरक्षण का पूरा नियम

BRABU PG Exam 2026

BRABU PG Exam 2026 Wrong Question Paper: दो बार गलत प्रश्नपत्र मिलने पर छात्रों का हंगामा, परीक्षा छोड़कर बाहर निकले परीक्षार्थी

JPU Website Hacked

JPU Website Hacked: जयप्रकाश विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर साइबर अटैक, कॉलेज पोर्टल खुलते ही दिखा आपत्तिजनक कंटेंट

Bihar Smart Meter Big Update: शाम को महंगी, दिन में सस्ती होगी बिजली – उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर!