बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

स्नातक पार्ट 3 का 6 तक भरा जायेगा परीक्षा फॉर्म, यहाँ से करें ऑनलाइन आवेदन

On: December 1, 2021 8:00 AM
Follow Us:
BRABU zeebihar
---Advertisement---

बिहार यूनिवर्सिटी ने स्नातक पार्ट थर्ड परीक्षा 2021 का फॉर्म भरने के लिए तिथि बढ़ा दी है. अब छात्र छह दिसंबर तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे, पहले यूनिवर्सिटी की ओर से 30 नवंबर तक तिथि तय की गयी थी. स्नातक सत्र 2018-21 के करीब 60 हजार छात्र पार्ट थर्ड की परीक्षा में शामिल होंगे. इसके अलावा पिछले सत्र के पेंडिंग व प्रमोटेड छात्र-छात्राओं को भी अंडरटेकिंग लेकर परीक्षा में शामिल किया जायेगा. इनकी पार्ट टू की स्पेशल परीक्षा भी इसी महीने करानी है.

BSEB Scholarship : इंटर पास छात्राओं के खाते में जल्द जारी की जाएगी मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की राशि, यहाँ जाने जाने कब जारी होगी राशि : Zee Bihar

स्पेशल एग्जाम का फॉर्म ऑफलाइन भरा जाना है

छह दिसंबर तक स्नातक पार्ट टू स्पेशल एग्जाम के लिए भी परीक्षा फॉर्म भरा जाना है. परीक्षा नियंत्रक डॉ संजय कुमार ने बताया कि दोनों परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरने का यह अंतिम अवसर दिया गया है, स्पेशल एग्जाम का फॉर्म ऑफलाइन भरा जाना है, जबकि पार्ट थर्ड परीक्षा का ऑनलाइन कहा, पार्ट टू स्पेशल एग्जाम का फॉर्म विवि की वेबसाइट से डाउनलोड करके भरा जाना है, प्रचार्यों को कहा गया है कि छात्र छात्राओं का फॉर्म जमा करने के साथ ही उनका डाटा पोर्टल पर अपलोड कर देंगे।

दिसंबर में ही होगी दोनों परीक्षाएं:

दिसंबर के दूसरे पखवारे में पार्ट थर्ड परीक्षा के साथ ही पार्ट की स्पेशल परीक्षा कराने की योजना है. इसकी तैयारी है. हालांकि छात्र छात्राओं की चिंता है कि एक साथ दो परीक्षाएं कैसे देंगे.

स्नातक पार्ट टू के पेंडिंग रिजल्ट वाले छात्र अंडरटेकिंग देकर आज से भर सकते हैं पार्ट- थ्री का परीक्षा फॉर्म, यहाँ से करें ऑनलाइन आवेदन

स्पेशल परीक्षा में होंगे करीब 15 हजार छात्र :

स्नातक पार्ट टू की स्पेशल परीक्षा में करीब 15 हजार छात्र शामिल होंगे, ये छात्र तीन सत्र के हैं, स्नातक सत्र 2016-19, 2017-20 व 2018-21 के छात्र छात्राओं को ही पार्ट थर्ड परीक्षा 2021 में शामिल करने की अनुमति मिली है, वर्ष 2016 से पहले के सैक छात्रों को इस बाद परीक्षा में शामिल नहीं किया जायेगा.

TDC Part 3 Exam Form Fill Up Link : Click
Here

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now