बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

PG 3rd सेमेस्टर का निकला रिजल्ट, 18 % हुए फेल तो 8% का रिजल्ट पेंडिंग, यहाँ पढ़ें पूरी डिटेल्स

On: November 29, 2021 2:02 PM
Follow Us:
BRABU Zeebihar
---Advertisement---

PG Result Semester 2018-20: बिहार यूनिवर्सिटी ने पीजी थर्ड सेमेस्टर 2018-20 का रिजल्ट शनिवार को जारी कर दिया। इसमें 18 प्रतिशत छात्र फेल हो गए हैं, जबकि 7-8 प्रतिशत के रिजल्ट पेंडिंग है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि पेंडिंग रिजल्ट भी अगले सप्ताह तक क्लीयर कर लिया जाएगा।

कॉलेजों के कुल 352 स्टूडेंट का रिजल्ट पेंडिंग

PG Result Semester 2018-20: स्टूडेंट विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर की मदद से परिणाम देख सकते हैं। 62 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। जिन कॉलेजों ने बार-बार कहने पर भी इंटरनल मार्क्स नहीं भेजा, उन्हीं कॉलेजों के कुल 352 स्टूडेंट का रिजल्ट पेंडिंग है। संबंधित कॉलेजों को शीघ्र इंटरनल मार्क्स भेजने के लिए कहा गया है, ताकि 3-4 दिनों में पेंडिंग खत्म किया जा सके।

बिहार यूनिवर्सिटी के स्नातक पार्ट टू में प्रमोटेड छात्रों की होगी विशेष परीक्षा, यहाँ जाने कब होगी पार्ट टू की विशेष परीक्षा

3 दिनों तक हंगामा किया

गौरतलब है कि पीजी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा 9 महीने पहले हुई थी और तबसे छात्र-छात्रा रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। इस बीच सब्र का बांध टूटने पर छात्रों ने लगातार 3 दिनों तक हंगामा किया। उसके बाद यूनिवर्सिटी ने रिजल्ट जारी किया है।

4th सेमेस्टर का अगले माह भराएगा फॉर्म, परीक्षा भी होगी

रिजल्ट निकलने के साथ ही फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा की राह भी खुल गई है। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि फोर्थ सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म भरने की तैयारी शुरू कर दी गई है। छात्र-छात्राएं दिसंबर में परीक्षा फॉर्म भरेंगे। दिसंबर के आखिरी सप्ताह में परीक्षा भी होगी। परीक्षा फॉर्म भरने के साथ ही चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र पैट-2021 के लिए भी दावेदारी कर सकेंगे।

बिहार यूनिवर्सिटी के पीजी सत्र 2018-20 के 3rd Semester का रीजल्ट जारी, यहाँ से करें चेक

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now