बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बिहार यूनिवर्सिटी स्नातक सत्र 2018-21 के पार्ट 3 के प्रमोटेड छात्रों ने किया यूनिवर्सिटी में हंगामा, जाने पूरा मामला

On: November 23, 2021 4:27 AM
Follow Us:
BRABU zeebihar
---Advertisement---

बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी में पार्ट 3 (सत्र 2018-21) का परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाने वाले छात्रों ने सोमवार को परीक्षा विभाग में जमकर हंगामा किया। छात्रों का कहना था कि यूनिवर्सिटी और कॉलेज की गलती के कारण उनका रिजल्ट पेंडिंग हो गया है और अब उनका ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म नहीं भरा पा रहा है। छात्र परीक्षा विभाग में करीब एक घंटे तक हंगामा करते रहे।

स्नातक उत्तीर्ण साढ़े 53 हजार छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना राशि जल्द, यहाँ जाने कब जारी होगी ये प्रोत्साहन राशि

परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार उनसे मिलने पहुंचे

छात्रों के हंगामे के बाद परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार उनसे मिलने पहुंचे और उन्हें दो दिन की मोहलत मांगी। कहा कि दो दिन में यूनिवर्सिटी इस बारे में कोई फैसला ले लेगा। छात्रों ने बताया कि पार्ट थ्री का फॉर्म भरने में काफी परेशानी हो रही है।

स्नातक सत्र 2018-21 के पार्ट 3 का परीक्षा फॉर्म भरने के लिए तिथि बढ़ी, अब इस तिथि तक करें ऑनलाइन आवेदन, यहां से करें ऑनलाईन आवेदन

पार्ट 3 के प्रमोटेड छात्रों फॉर्म ही नहीं भर पा रहे

परीक्षा विभाग पहुंची एक छात्रा ने बताया कि पार्ट टू की मार्क्सशीट में हिन्दी के नंबर नहीं जोड़े गए और रिजल्ट के आगे प्रमोटेड लिख दिया गया। अब उसका फॉर्म ही नहीं भर पा रहा है।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now