बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बिहार विश्वविद्यालय के स्नातक पार्ट 3 के परीक्षा फॉर्म में गड़बड़ी सुधार को नहीं आ रहा एडिट का विकल्प, पढ़ें पूरा मामला

On: November 22, 2021 4:36 AM
Follow Us:
BRABU zeebihar
---Advertisement---

बिहार विश्वविद्यालय के स्नातक (सत्र 2018-21) पार्ट थ्री का परीक्षा फॉर्म में गड़बड़ी सुधार को नहीं आ रहा एडिट (OPTION OF EDITING) का विकल्प। History ऑनर्स के छात्र सुमित कुमार का नाम परीक्षा फॉर्म पर सुमिता हो गया है। इसमें सुधार को लेकर वह लगातार कॉलेज और यूनिवर्सिटी के चक्कर काट रहा है, मगर कोई बताने वाला ही नहीं। सुमित ने कहा कि पोर्टल पर एडिट का विकल्प आ ही नहीं रहा और कॉलेज में कोई बता नहीं रहा, अब आगे सुधार कैसे होगा। ऐसे एक नहीं, बल्कि दर्जनों छात्र हैं।

स्नातक सत्र 2018-21 के पार्ट 3 का परीक्षा फॉर्म भरने के लिए तिथि बढ़ी, अब इस तिथि तक करें ऑनलाइन आवेदन, यहां से करें ऑनलाईन आवेदन

पोर्टल पर एडिट का विकल्प ही नहीं

किसी तरह मशक्कत के बाद छात्र-छात्राओं ने परीक्षा फॉर्म भर दिया, तो अब नयी मुश्किल खड़ी हो गयी। परीक्षा फॉर्म में छात्र के नाम से लेकर पिता के नाम में गड़बड़ी है, मगर पोर्टल पर एडिट (OPTION OF EDITING) का विकल्प ही नहीं है।

बिहार यूनिवर्सिटी के स्नातक पार्ट 3 की परीक्षा फॉर्म भरने के लिए करीब 30 हजार छात्र-छात्राओं का डाटा ही पोर्टल पर अपलोड, अब बाकी छात्रों को करना होगा यह काम

दौरान छात्रों को तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के स्नातक (सत्र 2018-21) पार्ट थ्री का परीक्षा फॉर्म भरा जा रहा है। 13 नवंबर से ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया गया है। अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 25 नवंबर तक कर दी गयी है। इस दौरान छात्रों को तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now