बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में दो मेधा सूची के बाद भी स्नातक में खाली रह गईं 8900 सीटें, यहाँ जाने कब जारी होगी तीसरी मेधा सूची

On: October 6, 2021 3:55 AM
Follow Us:
BRABU
---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक के नामांकन के लिए दो मेधा सूची जारी होने के बाद भी 8900 सीटें खाली रह गई हैं। विवि प्रशासन की ओर से अब अगले हफ्ते तीसरी मेधा सूची जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। इससे पहले बचे छात्रों को आठ अक्टूबर तक अपने फॉर्म में एडिट करने का मौका दिया गया है। इसके लिए पोर्टल खोल दिया गया है।

एक लाख 43 हजार छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन

यूनिवर्सिटी में स्नातक में नामांकन को पहली लिस्ट 88000 की जारी की गई थी। इसके आधार पर 62600 छात्रों ने नामांकन लिया था। दूसरी मेधा सूची 13500 छात्रों की जारी की गई थी। इसमें से 4600 ने नामांकन लिया। इसके लिए एक लाख 43 हजार छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन किया था।

दशहरा की छुट्टी से पहले लिस्ट जारी हो जाने की संभावना

यूनिवर्सिटी के 99 कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है। विवि प्रशासन अगले हफ्ते तीसरी मेधा सूची जारी करने की तैयारी में है। दशहरा की छुट्टी से पहले लिस्ट जारी हो जाने की संभावना है। ताकि, कॉलेज खुलते ही एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए। इससे पहले अभ्यर्थियों को आवेदन में सुधार के लिए यूएमआइएस पोर्टल पर एडिट का लिंक खोल दिया गया है।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now