बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बिहार यूनिवर्सिटी के स्नातक पार्ट वन के एडमिट कार्ड में गड़बड़ी, आज फिर मिलेगा, जाने क्या है कारण

On: September 28, 2021 8:17 AM
Follow Us:
BRABU
---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के स्नातक पार्ट वन की परीक्षा के लिए जारी एडमिट कार्ड में भारी गड़बड़ी हो गई है किसी के निर्धारित सेंटर बदल गए तो किसी की परीक्षा तिथि या समय ही बदल गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद शनिवार को विवि परीक्षा विभाग ने एडमिट कार्ड जारी करने पर रोक लगा दी है।

अब रविवार को दोपहर बाद नए सिरे से दोबारा एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा स्नातक पार्ट वन 2019-22 की परीक्षा 1 अक्टूबर से होने वाली है। इसके लिए सेंटर और प्रोग्राम जारी करने के बाद शुक्रवार से ही एडमिट कार्ड जारी हो गया था। कॉलेज प्राचार्यों को एडमिट कार्ड डाउनलोड कर छात्रों को देने थे।

सैकड़ों छात्र-छात्राएं तब तक एडमिट कार्ड ले चुके

लेकिन, डाउनलोड करने पर प्राचार्यों ने यूनिवर्सिटी की ओर से जारी प्रोग्राम और सेंटर से मिलान किया तो हैरान रह गए। जानकारी मिलते ही हरकत में आए विवि अधिकारियों ने एडमिट कार्ड वितरण पर रोकने का आदेश तो दिया लेकिन, सैकड़ों छात्र-छात्राएं तब तक एडमिट कार्ड ले चुके थे। उन्हें दोबारा जारी एडमिट कार्ड लेना होगा।

किसी के सेंटर तो किसी का टाइम बदला, कई कॉलेजों ने बांट भी दिए एडमिट कार्ड

दो सेंटर भी कम हुए, इन सेंटरों के छात्रों की परीक्षा दूसरे केंद्र पर होगी परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी हो रहा है। पहले 40 सेंटर थे, लेकिन चुनाव के कारण दो सेंटर एसआरएपी वाराचकिया और एलएनटी सेंटर कम हो गए। एसआरएपी कॉलेज बाराचकिया सेंटर पर एमएसएसजी कॉलेज अरेराज के छात्रों की परीक्षा होनी थी।

उनकी परीक्षा अब एमएस कॉलेज मोतिहारी में होगी। एलएनटी सेंटर पर जीवछ कॉलेज मोतीपुर और आरसी कॉलेज सकरा के छात्रों की परीक्षा थी। इन छात्रों का केंद्र अब एलएस कॉलेज होगा। परीक्षा नियंत्रक की मानें तो इसी बदलाव के कारण एडमिट कार्ड में कई चीजें बदल गईं।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now