बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बिहार विश्वविद्यालय के कालेजों में स्नातक की प्रायोगिक परीक्षा आज से, पांच तक यूनिवर्सिटी में भेजने हैं अंक

On: September 25, 2021 8:19 AM
Follow Us:
BRABU zeebihar
---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के सभी अंगीभूत और संबद्ध कालेजों में स्नातक सत्र 2019 22 की प्रायोगिक परीक्षा शनिवार से शुरू होगी। 29 सितंबर तक होने वाली इस परीक्षा में दूसरे कालेज के परीक्षक शामिल किए जाएंगे। इसको लेकर सभी कालेज के प्राचार्यों को निर्देश दिया गया है।

पांच अक्टूबर तक यूनिवर्सिटी मे अंक जमा करने होगे

कहा गया कि इस प्रायोगिक परीक्षा का मूल्यांकन कर कालेज पांच अक्टूबर तक विवि में अंक जमा करा दें। मूल परीक्षा समाप्त होने के एक सप्ताह बाद ही परिणाम जारी करना है। ऐसे में प्रायोगिक परीक्षा का अंक उपलब्ध होना जरूरी है।

बदले जाएंगे कई परीक्षा केंद्र :

विवि की ओर से 23 सितंबर को जारी परीक्षा केंद्रों की सूची में फेरबदल किया जा रहा है। परीक्षा नियंत्रक डा. संजय कुमार ने बताया कि एलएनटी कालेज केंद्र को निरस्त किया गया है। यहां आवंटित विद्यार्थियों को दूसरे केंद्रों पर शिफ्ट किया जा रहा है।

वहीं अन्य दो-तीन केंद्र भी बदले जा रहे हैं। चुनाव के कारण इन कालेजों में प्रशासनिक गतिविधियां चल रही हैं। ऐसे में परीक्षा प्रभावित नहीं हो इसको देखते हुए निर्णय लिया गया है।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now