बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बिहार यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने किया कीर्तन, जाने क्या है कारण

On: September 25, 2021 5:14 AM
Follow Us:
BRABU
---Advertisement---

बीआरए बिहार विवि में प्रदर्शन कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कीर्तन किया। इस दौरान उन्होंने वीसी से मांगों को पूरा करने की अपील की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय के अधिकारी जिस तरह का रवैया अपनाए हुए हैं, उससे साफ जाहिर होता है कि वे छात्रों के मुद्दों को लेकर थोड़ा भी गंभीर नहीं हैं।

विकास मद के नाम पर 2000 से 4000 तक वसूली

प्रांत कार्यकारिणी सदस्य प्रभात मिश्रा ने कहा कि पैट में प्रश्नों की जांच विभागाध्यक्षों से नहीं कराकर एजेंसी से कराई गई। रणविजय सिंह ने कहा कि छात्राओं व एससी-एसटी छात्रों का पीजी तक पढ़ाई निःशुल्क है, फिर भी सभी महाविद्यालय विकास मद के नाम पर 2000 से 4000 तक वसूली कर रहे हैं।

कुलपति उसपर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे

लेकिन, कुलपति उसपर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। धरना में विश्वविद्यालय संयोजक सह सीनेटर केशरी नंदन शर्मा, दीपक यादव, देवेश्वर कुमार, प्रिंस कुमार, प्रभात श्रीवास्तव, मयंक मिश्रा, केशव भारद्वाज, मंटू कुमार, गौरव त्रिवेदी, ज्योति भारती, शिवानी कुमारी, सोनम कुमारी मौजूद थीं।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now