बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

RRB NTPC 2021 : आज जारी होगी रेलवे RRB NTPC भर्ती परीक्षा की Answer key

On: August 16, 2021 9:18 AM
Follow Us:
---Advertisement---

RRB NTPC Answer key 2021 : आरआरबी एनटीपीसी भर्ती परीक्षा के सभी चरणों के सीबीटी की आंसर-की का लिंक आज रात 8 बजे एक्टिव कर दिया जाएगा। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर आंसर की चेक कर सकेंगे। रात 8 बजे के बाद ही इसे एक्टिव किया जाएगा।

RRB NTPC Answer key

अभ्यर्थी अपने रेलवे भर्ती बोर्ड ( RRB ) की क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर जाकर आंसर-की चेक कर सकेंगे। अगर किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है तो वह 23 अगस्त रात 11:59 बजे तक अपना ऑब्जेक्शन दर्ज करवा सकेगा।

प्रत्येक ऑब्जेक्शन के लिए 50 रुपये (प्लस बैंक चार्ज) का भुगतान करना होगा। अगर ऑब्जेक्शन सही पाया गया तो फीस वापस कर दी जाएगी। अभ्यर्थी फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड से कर सकेंगे। उम्मीदवारों के ऑब्जेक्शन पर आरआरबी विचार करेगा और इस पर आरआरबी का फैसला अंतिम होगा।

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती परीक्षा का आयोजन 28 दिसंबर 2020 से 31 जुलाई 2021 के बीच सात चरणों में हुआ था। एनटीपीसी (नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी) भर्ती परीक्षा के जरिए 35,277 वैकेंसी भरी जाएंगी। इस परीक्षा के लिए 1.23 करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।

IMG 20210813 WA0006

आरआरबी ने दी रोल नंबर फिर से प्राप्त करने की सुविधा

रेलवे भर्ती बोर्ड को ऐसे बहुत से अनुरोध मिले थे जिसमें उम्मीदवारों ने कहा था कि वह अपने रोल नंबर भूल चुके हैं या फिर उनका एडमिट कार्ड खो गया है। उन्हें उनका रोल नंबर नहीं पता। ऐसे उम्मीदवारों के लिए रेलवे ने फिर से रोल नंबर पाने की सुविधा शुरू की है। ऐसे उम्मीदवार rrbntpc.onlinereg.in पर जाकर Forget Roll Number के लिंक पर क्लिक करें। यहां वह अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर रोलनंबर हासिल कर सकते हैं।

जारी है रेलवे एनटीपीसी भर्ती फीस रिफंड प्रक्रिया, 31 अगस्त तक बैंक डिटेल्स करें अपडेट

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती परीक्षा की फीस रिफंड की प्रक्रिया जारी है। आरआरबी रीजनल वेबसाइट्स पर फीस वापसी के लिए बैंक अकाउंट डिटेल्स अपडेट करने का लिंक एक्टिव हो चुका है। एनटीपीसी सीबीटी-1 के विभिन्न चरणों में शामिल होने वाले अभ्यर्थी 31 अगस्त तक अपनी बैंक अकाउंट डिटेल्स अपडेट (या करेक्शन) कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ डालकर लॉग-इन करना होगा।

इसके बाद वह अपनी बैंक डिटेल्स अपडेट कर सकेंगे। आपको बता दें कि आरआरबी एनटीपीसी भर्ती परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क के तौर पर 500 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये लिए गए थे। अब नियम के मुताबिक पहले चरण की सीबीटी परीक्षा में शामिल होने पर सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को बैंक चार्ज काट कर 400 रुपये लौटाये जाएंगे। वहीं, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों और महिला कैंडिडेट्स को 250 रुपये में से बैंक चार्ज काट कर शेष राशि लौटा दी जाएगी।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now