बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बड़ी खबर: बिहार में स्कूल खोलने पर फैसला 6 अगस्त से पहले – शिक्षा मंत्री

On: July 23, 2021 4:37 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बिहार में कोरोना की स्थिति इसी प्रकार नियंत्रित रही तो 6 अगस्त के पहले बंद चल रहे पहली से 10वीं तक के स्कूलों के खोले जाने पर फैसला हो जाएगा। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि विभाग और सरकार स्कूल खोलने के पक्ष में है लेकिन स्थितियों की समीक्षा के बाद 6 अगस्त के पहले आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में स्कूल खोलने, न खोलने पर फैसला लिया जाएगा। गौर हो कि 12 जुलाई से दसवीं के ऊपर के स्कूल-कालेज 50 फीसदी उपस्थिति के साथ खोले गये हैं ।

IMG 20210405 230003

बोले शिक्षा मंत्री

• कोरोना की स्थिति नियंत्रित रही तो खोले जाएंगे स्कूल

• पहली से 10वीं तक के स्कूलों को खोले जाने पर होगा फैसला

गुरुवार को शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य सरकार और शिक्षा विभाग की
स्कूल खोलने की उत्कट इच्छा है, लेकिन बच्चों के जीवन से जोखिम नहीं ले सकते ।

लगातार स्कूल बंद रहने से छात्रों पर इसका कुप्रभाव पड़ता है। पर हमलोग अभी आशंकित हैं। कोरोना की स्थिति समय-समय पर बदल रही है। डॉक्टरों और वैज्ञानिकों का आकलन भी बदलता रहता है ।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now