बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बिहार यूनिवर्सिटी में पीजी के साइंस, कॉमर्स व इतिहास विषय में जगह नहीं, सीट से दो से पांच गुना तक आवेदन

On: July 6, 2021 3:27 PM
Follow Us:
BRABU
---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में पीजी के साइंस, कॉमर्स व इतिहास विषय में जगह नहीं है और फिलॉसफी, संस्कृत, परसियन जैसे विषयों में छात्र दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। हालत यह है कि करीब दर्जनभर विषयों में सीट से दो से पांच गुना तक छात्रों ने आवेदन किया।

मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद तमाम छात्र वेटिंग लिस्ट में

दूसरी ओर आधा दर्जन से अधिक विषयों में छात्र नहीं मिल रहे हैं। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद यह स्थिति सामने आयी है। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद तीन विषय में तो दस से भी कम छात्र हैं।

वहीं, तीन विषयों में यह संख्या 50 के पार भी नहीं जाएगी। ऐसे में मेरिट लिस्ट से बाहर होने वाले छात्रों को दूसरे विषय में नामांकन का मौका दिया जा सकता है। बीआरए बिहार विवि प्रशासन इस पर विचार कर रहा है। ताकि सोटें भी भरी जा सकें।

यूएमआईएस कोऑर्डिनेटर डॉ. ललन कुमार झा

ने कहा कि किसी भी विषय के छात्र बिना प्रैक्टिकल वाले विषयों में नामांकन करा सकते हैं। इस बार इसमें छूट दी गई है। उन्होंने कहा कि तीन मेरिट लिस्ट के बाद भी जो छात्र छंट जाएंगे, उनके पास यह मौका होगा। वैसे छात्रों के लिए बाद में पोर्टल खोला जाएगा। उन्हें विषय के लिए च्वाइस दिया जाएगा।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

STUDENT SUPPORT LIVE SESSION
Subscribe!!

Join Our Youtube Channel – CLICK HERE

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now