बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के 12 कॉलेजों की संबद्धता पर सरकार ने मांगे कागजात

On: June 23, 2021 4:56 AM
Follow Us:
---Advertisement---

नये कॉलेजों की संबद्धता के लिए बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की ओर से भेजे गये प्रस्तावों पर सरकार ने चार बिन्दुओं पर जवाब मांगा है। तीन दिनों में इन बिन्दुओं पर कागजात के साथ विवि के अधिकार को उपस्थिति होने को कहा गया है।

बीआरए बिहार विवि की ओर से 36 कॉलेजों की संबद्धता का प्रस्ताव उच्च शिक्षा विभाग को भेजा गया था। इसमें सत्र 2021-24 व 2022-25 में नामांकन के लिए संबद्धता की मांग की गयी थी।

विभाग की निदेशक ने विवि को पत्र भेज कर 12 कॉलेजों के कई कागजात पेश करने को कहा है। ये सभी नये कॉलेज हैं। विभाग की ओर से कहा गया है कि समीक्षा के दौरान पाया गया है कि संबद्धता दिए जाने के लिए कई सूचनाओं की आवश्यकता है।

इसमें विषयवार पुस्तकों की संख्या, विषयवार शिक्षकों की संख्या, भूमि से संबंधित अभिलेख, सुरक्षा कोष में जमा राशि से संबंधित अभिलेख का स्पष्ट प्रतिवेदन देने को कहा गया है।

24 जून को सभी कागजात के साथ विवि अधिकारी को उपस्थित होना है। इसमें वैशाली, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी के कॉलेज हैं। इसी सत्र से इन कॉलेजों में एडमिशन के लिए मंजूरी मांगी गई है।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now