बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की ओर से विभिन्न कालेजों में संचालित वोकेशनल कोर्स में सीधे दाखिला लेंगे विद्यार्थी, यहाँ जाने क्या पुरी प्रक्रिया

On: June 14, 2021 6:05 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की ओर से विभिन्न कालेजों में संचालित वोकेशनल कोर्स में दाखिले के लिए इस वर्ष भी प्रवेश परीक्षा के आयोजन पर संशय है।

विवि की ओर से कहा गया था कि इस वर्ष केंद्रीकृत प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा। इसके बाद मेधा सूची जारी होगी, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण नामांकन की प्रक्रिया पहले ही दो से तीन महीने विलंब से शुरू हुई है। ऐसे में प्रवेश परीक्षा परिणाम, मेधा सूची और इसके बाद नामांकन में काफी समय बीत जाएगा। फिलहाल 30 जून तक छात्रों को आवेदन का समय दिया गया है। अधिकतर कालेजों में वोकेशनल कोर्स के प्रति इस वर्ष छात्रों का काफी कम रूझान देखने को मिल रहा है।

30 जून तक आवेदन का समय, कालेजों के काउंटर पर मिल रहा फॉर्म, आनलाइन सुविधा भी

सीसीडीसी प्रो. अमिता शर्मा ने बताया कि जबतक कालेजों और विश्वविद्यालय के विभागों को पूर्ण रूप से संचालित करने की छूट नहीं मिलती किसी प्रकार की परीक्षा का आयोजन करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि वोकेशनल कोर्स में यदि सीट से कम आवेदन आते हैं तो प्रवेश परीक्षा की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।

जबकि, किसी किसी कोर्स में सीट से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर अंकों को वरीयता देते हुए नामांकन लिया जा सकता है। बता दें कि विवि के सभी कालेजों को मिलाकर वोकेशनल के लिए करीब 10 हजार सीटें निर्धारित हैं।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now