बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

Bihar B. Ed : Bihar University में बीएड की सीट से तीन गुना अधिक छात्र देंगे एंट्रेंस

On: June 12, 2021 4:53 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में बीएड की सीटों के करीब तीन गुना अधिक छात्र बीएड की प्रवेश परीक्षा देंगे। बीआरएबीयू में लगभग 60 बीएड कॉलेजों में करीब 65 सौ सीटे हैं। मुजफ्फरपुर परीक्षा केन्द्र 16 हजार 455 छात्र परीक्षा देंगे। वहीं, हाजीपुर के लिए 4547 छात्र परीक्षा देंगे।

मुजफ्फरपुर परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा देने वाले छात्रों की पहली च्वाइस बीआरएबीयू के कॉलेज हैं। वहीं, हाजीपुर परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा देने वाले अधिकतर छात्र भी इसी विवि के बीएड कॉलेजों के लिए पहली च्वाइस दी है। पिछली बार की तुलना में मुजफ्फरपुर में तीन हजार से अधिक छात्र परीक्षा देंगे। वर्ष 2020 में लगभग 14 हजार छात्रों ने परीक्षा दी थी।

स्टेट नोडल अफसर डॉ. अशोक कुमार मेहता ने कहा कि राज्य स्तरीय बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए परीक्षा प्रपत्र शुल्क के साथ कुल एक लाख 36 हजार 771 अभ्यर्थियों ने आवेदन प्रपत्र भरा है।

इसमें पुरुष 75524, महिला 61238 और ट्रांसजेंडर नौ हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के 11 शहरों में 11 जुलाई को परीक्षा होगी। सभी 11 शहरों में परीक्षा केन्द्रों की संख्या तय की जा रही है। मुजफ्फरपुर में 32 से अधिक केन्द्र बनाए जाएंगे।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now