बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

स्नातक पार्ट-वन की परीक्षाओं की तैयारी शुरू , 15 दिन में देनी है शिक्षकों की सूची

On: June 11, 2021 5:05 AM
Follow Us:
---Advertisement---

परीक्षाओं की तैयारी को लेकर तमाम कॉलेजों से शिक्षकों की सूची विश्वविद्यालय ने मांगी है। 15 दिनों में सभी अंगीभूत कॉलेजों को वरीयता के आधार पर विषयवार शिक्षकों की जानकारी उपलब्ध करानी है।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार की ओर से सभी कॉलेजों को पत्र भेजा है कहा गया है कि परीक्षाओं में परीक्षक की नियुक्ति व अन्य कार्य के लिए सूची उपलब्ध कराया जाए। साथ ही वैसे शिक्षकों की सूची भी देने को कहा है जिनकी सेवा तीन साल हो चुकी है।

बता दें कि स्नातक पार्ट-वन की परीक्षा ऑब्जेटिक्व होनी है। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि केवल पार्ट-वन की परीक्षा ऑब्जेटिक्व होनी है। इसके बाद बाकी परीक्षाएं पूर्व की तरह होनी है। इसको लेकर तैयारी की जा रही है। बीआरए बिहार विवि में स्नातक की इस साल पांच परीक्षाएं होनी है।

इसमें एक ऑब्जेटिक्व होने के बाद चार परीक्षाएं बचती है। इसमें इस साल के स्नातक पार्ट-वन, टू व थ्री के अलावा एक कंपार्टमेंटल की परीक्षा होनी है।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now