बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

1.25 लाख से अधिक छात्र देंगे B.ED एंट्रेंस , आवेदन का आज अंतिम दिन

On: June 5, 2021 9:14 PM
Follow Us:
---Advertisement---

सूबे के बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए इस बार एक लाख 25 हजार से अधिक छात्रों ने आवेदन किया है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बावजूद पिछले साल से अधिक छात्रों ने राज्य स्तरीय बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है।

हालांकि, आवेदन के लिए एक दिन का समय बचा है। शनिवार तक बिना विलंब शुल्क के छात्रों के पास आवेदन करने का मौका है। इसके बाद विलंब शुल्क के साथ आठ जून तक का समय है इससे इस आंकड़े के एक लाख 28 हजार के आसपास पहुंचने की संभावना है।

वर्ष 2020 में एडमिशन के लिए एक लाख 22 हजार छात्रों ने आवेदन किया था। वहीं, 93 हजार छात्रों ने प्रवेश परीक्षा दी थी। बीएड स्टेट नोडल अफसर प्रो. अशोक कुमार मेहता ने कहा कि शुक्रवार की शाम तक एक लाख 25 हजार छात्रों ने फाइनल आवेदन किया है। बिना विलंब शुल्क के फॉर्म भरने का समय एक दिन बचा है।

आवेदन का आज अंतिम दिन

• 11 शहरों में होने वाले प्रवेश परीक्षा के लिए आए आवेदन

• आज बिना विलंब शुल्क के आवेदन की अंतिम तिथि

IMG 20210427 053014

जबकि विलंब शुल्क के साथ तीन दिन का समय है। इसमें कुछ और आवेदन बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रित रही तो 11 जुलाई को प्रवेश परीक्षा ली सकती है। संभावित तिथि की घोषणा की जा चुकी प्रवेश परीक्षा में एक महीने से अधिक का समय बचा है। ऐसे में स्थितियों पर भी नजर है।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now