बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

25 फीसदी उपस्थिति के साथ कल से खुलेंगे कॉलेज व यूनिवर्सिटी

On: June 1, 2021 2:21 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय व कॉलेज दो जून से खुल जाएंगे। गृह विभाग की ओर से सरकारी कार्यालयों को खोलने के पत्र के आधार पर कॉलेजों को खोला जा रहा है। 25 फीसदी उपस्थिति के साथ विवि व कॉलेजों के कार्यालयों को खोलना है।

विवि के कुलसचिव डॉ. आरके ठाकुर ने सभी कॉलेज के प्राचार्यों व पीजी विभागाध्यक्षों को पत्र भेज कर काम शुरू करने की बात कही है।

डेढ़ महीने अधिक समय से विवि व कॉलेज बंद हैं। कॉलेजों को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि कर्मचारियों को बुलाने की कार्ययोजना तैयार करनी है। इसी अनुसार कर्मचारी कॉलेज व विश्वविद्यालय में आएंगे। दोपहर चार बजे तक विवि व कॉलेजों के कार्यालय खुले रहेंगे।

FB IMG 1622494174228
25 फीसदी उपस्थिति के साथ कल से खुलेंगे कॉलेज व यूनिवर्सिटी

विवि की ओर से जारी किया गया यह निर्देश आठ जून तक लागू होगा। हालांकि, छात्रों के लिए कॉलेज नहीं खोला गया है। सभी पीजी विभाग व कॉलेज ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कराते रहेंगे। कहा गया कि बाहरी व्यक्ति के बिना कार्य प्रवेश पर रोक रहेगी।

कार्यालय में कोरोना से बचाव के लिए तमाम प्रोटोकॉल का पालन करना है। सभी को मास्क के साथ आना है। बिना मास्क कोई भी कर्मचारी व शिक्षक परिसर में प्रवेश नहीं करेंगे। विवि, पीजी विभाग व कॉलेजों को सैनिटाइजर की किया जाएगा। साथ ही सैनेटाइजर की भी व्यवस्था होगी।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now