बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BREAKING NEWS : बिहार में फिर से बढ़ा लॉकडाउन,नई गाइडलाइन जारी, जाने क्या खुला और क्या रहेगा बंद

On: May 31, 2021 2:29 PM
Follow Us:
---Advertisement---

PATNA : बिहार में एक बार फिर से लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। बिहार में 1 जून को खत्म हो रहे लॉकडाउन को बढ़ाकर अब 8 जून तक कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद इसकी जानकारी दी है। सरकार ने 8 जून तक यानी 1 सप्ताह के लिए लॉकडाउन में इजाफा किया है।

 बिहार में लॉकडाउन अब 8 जून तक बढ़ा दिया गया है। वही राज्य सरकार ने अब छूट का दायरा भी बढ़ा दिया है। बिहार में अब लॉकडाउन के बीच अनलॉक की प्रक्रिया नजर आएगी। सुबह 6:00 बजे से 2:00 बजे तक के आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहेंगी।

हालांकि इस लॉकडाउन के दौरान ऑफ द छूट का दायरा भी बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद कहा है कि बिहार में अब कारोबार के लिए अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

IMG 20210531 125120

बिहार के शहरी इलाकों में पहले लॉकडाउन के दौरान सुबह 6:00 बजे से लेकर 10:00 बजे तक दुकानें खुली रहती थी लेकिन अब इन्हें 2:00 बजे तक खोलने की छूट दी गई है। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों को भी चरणबद्ध तरीके से खोलने की तैयारी है लेकिन प्राइवेट ऑफिसेज अभी बंद रहेंगे।

IMG 20210531 WA0029
IMG 20210531 WA0028
IMG 20210531 WA0030
IMG 20210531 WA0031

सीएम नीतीश ने ट्वीट करते हुए लिखा है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन को एक सप्ताह अर्थात 8 जून, 2021 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। परन्तु व्यापार के लिए अतिरिक्त छूट दी जा रही है। सभी लोग मास्क पहनें और सामाजिक दूरी बनाए रखें।

CM नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप, मंत्रियों और अधिकारियों की अलग-अलग बैठक हुई है। CM ने अपने मंत्रियों के साथ लॉकडाउन को लेकर चर्चा की। हालांकि लगभग सभी मंत्री भी इस बात पर सहमत हैं कि कोरोना का खतरा पूरी तरह से टला नहीं है। ऐसे में लॉकडाउन को आगे बढ़ाने पर सहमति दी गई है।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now