बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU UG 1st Semester Admit Card Update 2026: स्नातक सत्र 2025-29 के 1st सेमेस्टर में अब एडमिट कार्ड पर होगी उत्तर पुस्तिका की संख्या, पेंडिंग सुधार में मिलेगी बड़ी सुविधा

On: January 11, 2026 7:56 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU UG 1st Semester Admit Card Update 2026: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने स्नातक सत्र 2025-29 के 1st सेमेस्टर की परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और छात्र-हितैषी बनाने की दिशा में एक अहम फैसला लिया है। अब विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में प्रवेश पत्र (Admit Card) पर ही उत्तर पुस्तिका (Answer Copy) की संख्या अंकित की जाएगी, जिससे रिजल्ट पेंडिंग और उत्तर पुस्तिका खोजने में होने वाली दिक्कतें काफी हद तक कम होंगी।

बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On What’s App Channel  – Click Here

रिजल्ट पेंडिंग की समस्या होगी कम

अब तक कई मामलों में छात्रों का परिणाम केवल इस वजह से पेंडिंग रह जाता था कि उत्तर पुस्तिका की सही पहचान नहीं हो पाती थी। नई व्यवस्था के तहत जब कॉपी नंबर सीधे एडमिट कार्ड से लिंक रहेगा, तो मूल्यांकन और परिणाम तैयार करने में तेजी आएगी।

डिजिटल कोडिंग से बढ़ेगी पारदर्शिता

विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग की ओर से बताया गया है कि डिजिटल कोडिंग सिस्टम लागू होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को ट्रैक करना आसान हो गया है।

  • कॉपी नंबर के आधार पर उत्तर पुस्तिका तुरंत खोजी जा सकेगी
  • पेंडिंग सुधार (Pending Correction) के मामलों में तेजी आएगी
  • छात्रों को बार-बार परीक्षा विभाग के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे

यह ख़बर अभी ताज़ा है और आप इसे सबसे पहले zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे अधिक जानकारी मिलेगी, हम इसे अपडेट कर रहें हैं। आप हमारे साथ जुड़े रहें और पाएं हर सच्ची ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

15 से शुरू हो रही स्नातक की परीक्षा से ही बदलाव की तैयारी

परीक्षा विभाग ने 15 जनवरी से शुरू हो रही स्नातक सत्र 2025-29 के फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा से ही बदलाव किया है। 30 जनवरी तक परीक्षा चलेगी। इसके लिए शेड्यूल भी नए फॉर्मेंट में जारी किया गया है।

साथ ही परीक्षार्थियों को सुझाव दिया गया है कि कार्यक्रम को समझने में किसी तरह का संशय हो, तो अपने कॉलेज के शिक्षकों से समझकर उसे दूर कर लें। अपने संबंधित विषयों के परीक्षा कार्यक्रम को तिथि व पाली के अनुसार अलग कागज पर लिखकर उसी के अनुसार तैयारी करने को कहा गया है।

परीक्षा शेड्यूल के साथ परीक्षार्थियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किया गया है। परीक्षार्थियों को केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले पहुंचने के लिए कहा गया है। प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम और तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

इसमें स्पष्ट किया गया है कि प्रायोगिक परीक्षा में अनुपस्थित होने पर पुनः परीक्षा नहीं होगी। साथ ही उसे ध्थ्योरी में भी फेल माना जाएगा। ऐसे परीक्षार्थियों को प्रायोगिक परीक्षा के साथ ही थ्योरी में भी फेल मानकर उस पेपर की अगले सत्र की परीक्षा में शामिल होना होगा।

पेंडिंग सुधार कराना होगा आसान

यदि किसी छात्र का रिजल्ट किसी तकनीकी कारण से पेंडिंग हो जाता है, तो अब

  • कॉपी नंबर के जरिए तुरंत जांच संभव होगी
  • सुधार प्रक्रिया में लगने वाला समय कम होगा
  • छात्रों को समय पर अंकपत्र (Marksheet) मिलने की संभावना बढ़ेगी

छात्रों के लिए क्यों है यह फैसला महत्वपूर्ण?

  • रिजल्ट जल्दी जारी होने की संभावना
  • उत्तर पुस्तिका से जुड़े विवादों में कमी
  • पेंडिंग रिजल्ट और सुधार प्रक्रिया में पारदर्शिता
  • समय पर मार्कशीट और आगे की पढ़ाई/नौकरी प्रक्रिया में आसानी

उपरोक्त सभी बिंदुओं की सहायता से हमने आपको पूरी नई अपडेट के बारे में बताया है ताकि आप इससे पूरा लाभ उठा सकें। आखिरकार, आर्टिकल के अंत में, हम आशा करते हैं कि यह आर्टिकल आप सभी को पसंद आया होगा, और आप इसे लाइक, शेयर और कमेंट करेंगे।

बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now