बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU Students Struggle for Kanya Utthan Yojana : परीक्षा विभाग में हंगामा: कन्या उत्थान योजना के लिए अंक पत्र अपलोड करने में छात्राएं परेशान

On: September 3, 2025 6:32 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU Students Struggle for Kanya Utthan Yojana : मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के आवेदन की प्रक्रिया ने छात्राओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। योजना के तहत अंक पत्र अपलोड करने में आ रही दिक्कतों के कारण हजारों छात्राएं रोजाना परीक्षा विभाग का चक्कर काट रही हैं। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि विभाग में भीड़, बहस और धक्का-मुक्की तक की नौबत आ रही है।

बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On What’s App Channel  – Click Here

छात्राओं का आरोप है कि पोर्टल पर बार-बार प्रयास करने के बावजूद अंक पत्र अपलोड नहीं हो रहा। सिस्टम बार-बार त्रुटि दिखा रहा है, जिसके चलते उन्हें मजबूर होकर परीक्षा विभाग पहुंचना पड़ रहा है। इससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही है।

जानकारी के मुताबिक, यह तकनीकी समस्या अगस्त में आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद से ही सामने आ रही है। जिन छात्राओं के परिणाम 5 सितंबर को जारी हुए, उनके डेटा अभी तक पोर्टल पर अपडेट नहीं हो पाए हैं, जिसके कारण सत्यापन में गड़बड़ी हो रही है।

यह ख़बर अभी ताज़ा है और आप इसे सबसे पहले zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे अधिक जानकारी मिलेगी, हम इसे अपडेट कर रहें हैं। आप हमारे साथ जुड़े रहें और पाएं हर सच्ची ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

परीक्षा विभाग का कहना है कि समस्या को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन छात्राओं को बार-बार विभाग का चक्कर लगाने के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं मिल पा रहा।

आक्रोशित छात्राओं ने कहा कि सरकार योजनाओं की घोषणा तो करती है, लेकिन जब उन्हें लागू करने की बारी आती है तो लापरवाही और तकनीकी खामियों से छात्रों को ही परेशानी झेलनी पड़ती है।

यदि यह समस्या जल्द दूर नहीं हुई तो हजारों योग्य छात्राएं कन्या उत्थान योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से वंचित रह जाएंगी। यह स्थिति योजना और उसके क्रियान्वयन, दोनों पर सवाल खड़े करती है।

उपरोक्त सभी बिंदुओं की सहायता से हमने आपको पूरी नई अपडेट के बारे में बताया है ताकि आप इससे पूरा लाभ उठा सकें। आखिरकार, आर्टिकल के अंत में, हम आशा करते हैं कि यह आर्टिकल आप सभी को पसंद आया होगा, और आप इसे लाइक, शेयर और कमेंट करेंगे।

बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now