बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

वोकेशनल कोर्स में नामांकन के लिए छात्र-छात्राओं को करना को करना होगा इंतजार

On: May 17, 2021 5:43 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों में वोकेशनल कोर्स में नामांकन के लिए छात्रों को और इंतजार करना होगा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण कॉलेज बंद हैं। ऐसे में नामांकन फॉर्म उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जबकि, विश्वविद्यालय की ओर से 19 मई तक आवेदन की तिथि निर्धारित की गई थी।

विवि की ओर से पिछले महीने बीबीए, बीसीए, बीएमसी, सीएनडी, आइएमबी, फिश एंड फिसरीज समेत दर्जनभर से अधिक वोकेशनल कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। कहा गया था कि छात्र कॉलेजों में जाकर आवेदन कर सकते हैं या जिन कॉलेजों की ओर से ऑनलाइन आवेदन का विकल्प होगा।

वहां ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। अधिकतर कॉलेजों में इन कोर्स में ऑफलाइन मोड में ही दाखिला लिया जाता है। विवि के निर्देश के ठीक बाद कोरोना संक्रमण के कारण कॉलेजों को बंद करना पड़ा।

ऐसे में नामांकन की प्रक्रिया थम गई। अब विवि की ओर से कहा जा रहा है कि स्थिति सामान्य होने के बाद ही नामांकन की प्रक्रिया होगी।

कम नामांकन के कारण कई कॉलेजों में बंद होंगे वोकेशनल कोर्स

बीआरए बिहार विवि के कई कॉलेजों में इसवर्ष आधा दर्जन से अधिक वोकेशनल कोर्स को बंद कर दिया जाएगा। विवि की ओर से इसपर विचार किया जा रहा है। बताया गया कि खासकर ग्रामीण क्षेत्र के कॉलेजों में कई वर्षों से 10 से भी कम छात्रों ने दाखिला लिया है।

यूजीसी की ओर से जारी दिशानिर्देश में यह कहा गया है कि यदि लगातार तीन वर्षों तक इन कोर्सों में 10 से कम नामांकन होता है तो उस कोर्स को बंद कर दिया जाएगा। मुख्यालय के भी तीन कॉलेजों में वोकेशनल कोर्स के संचालन पर संकट मंडराने लगा है। यहां कई कोर्स ऐसे हैं जहां तीन चार वर्षों से नामांकन का आंकड़ा दहाई अंकों में नहीं पहुंचा है।

• विवि ने पिछले महीने शुरू की थी प्रक्रिया, 19 मई तक आवेदन की निर्धारित की गई है तिथि

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now