बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU TDC Part 3 Exam Date : इस दिन से शुरू हो सकती हैं स्नातक सत्र 2022-25 के पार्ट 3 की परीक्षा, यहां पढ़ें बड़ी अपडेट…

On: June 9, 2025 10:11 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU TDC Part 3 Exam 2022-25 Date : बिहार यूनिवर्सिटी में स्नातक सत्र 2022-25 के थर्ड ईयर की परीक्षा जून के अंतिम सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। अगले सप्ताह परीक्षा शेड्यूल जारी किया जाएगा। परीक्षा फार्म भराने की प्रक्रिया शुरू है। 9 से 13 जून तक 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ कालेजों में परीक्षा फार्म स्वीकार किया जाएगा।

बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On What’s App Channel  – Click Here

जून के अंतिम सप्ताह में स्नातक थर्ड ईयर परीक्षा की संभावना:

सभी कालेज़ों को कहा गया है कि परीक्षार्थियों की सूची और शुल्क एडमिट कार्ड सेक्शन में जमा करा दें, ताकि समय से एडमिट कार्ड जारी किया जा सके। परीक्षा विभाग की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार जून में परीक्षा निर्धारित है, जबकि सितंबर में फाइनल रिजल्ट जारी होगा। तीन वर्षीय स्नातक कोर्स के थर्ड ईयर की यह अंतिम परीक्षा होगी।

सत्र 2022-25 के ऐसे विद्यार्थी, जिनका फर्स्ट और सेकेंड ईयर का रिजल्ट क्लियर है, वे ही इस परीक्षा में शामिल हो सकते है। इसके अलावा टीडीसी पार्ट टू स्पेशल परीक्षा में शामिल विद्यार्थी शपथ पत्र के साथ परीक्षा फार्म भरेंगे। विद्यार्थी को इस बात का शपथ पत्र देना है कि स्पेशल परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद ही वे थर्ड ईयर के रिजल्ट का दावा करेंगे। यदि स्पेशल परीक्षा में फेल हो गए, तो उनका दावा मान्य नहीं होगा।

यह ख़बर अभी ताज़ा है और आप इसे सबसे पहले zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे अधिक जानकारी मिलेगी, हम इसे अपडेट कर रहें हैं। आप हमारे साथ जुड़े रहें और पाएं हर सच्ची ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

फेल विद्यार्थियों के लिए अंतिम मौका :

दूसरी ओर पिछले दो सत्र के थर्ड ईयर में फेल विद्यार्थियों के लिए भी यह अंतिम मौका होगा। स्नातक सत्र 2020-23 और सत्र 2021-24 के थर्ड ईयर में फेल परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। स्नातक थर्ड ईयर परीक्षा 2025 में भी सफल नहीं हुए, तो उन्हें फिर से स्नातक में एडमिशन लेना होगा।

बता दें कि विश्वविद्यालय में सत्र 2023-24 से 4 वर्षीय स्नातक कोर्स लागू हो गया है। इसमें सेमेस्टर सिस्टम है। इस वजह से तीन वर्षीय स्नातक कोर्स के छात्रों के लिए कोई मौका नहीं मिलेगा। विश्वविद्यालय की ओर से प्रथम और सेकेंड ईयर की स्पेशल परीक्षा भी ली जा चुकी है।

उपरोक्त सभी बिंदुओं की सहायता से हमने आपको पूरी नई अपडेट के बारे में बताया है ताकि आप इससे पूरा लाभ उठा सकें। आखिरकार, आर्टिकल के अंत में, हम आशा करते हैं कि यह आर्टिकल आप सभी को पसंद आया होगा, और आप इसे लाइक, शेयर और कमेंट करेंगे।

बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now