बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU Today News: मार्कशीट के लिए छात्रा से कर्मी ने मांगे चार हजार, कॉलेज के कर्मी पर छात्रा ने लगाया रिश्वत का आरोप

On: June 3, 2025 9:01 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU Student accused college employee of taking bribe : स्नातक पार्ट थर्ड का मार्कशीट देने के बदले एक छात्रा से कालेज कर्मी ने चार हजार रुपये की मांग की है। छात्रा चार वर्ष से कालेज का चक्कर लगा रही है। जब उसे मार्कशीट कालेज की ओर से नहीं दिया गया तो अंत में छात्रा ने इसकी शिकायत छात्र संवाद में सोमवार को की है।

एमएसकेबी कालेज की छात्रा ललिता कुमारी ने विश्वविद्यालय से शिकायत की है कि वह मनोविज्ञान की छात्रा है। वह सत्र 2017-20 की छात्रा थी। उसने वर्ष 2021 में स्नातक थर्ड पार्ट की परीक्षा द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण की।

बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On What’s App Channel  – Click Here

लगातार कर्मी मांग रहा है रुपये :

छात्रा ने शिकायत की है कि वह पिछले चार वर्षों से लगातार मार्कशीट के लिए दौड़ रही है। कालेज कर्मी लगातार उससे चार हजार रुपये मांग रहा है। छात्रा ने कहा कि वह दो हजार देने के लिए तैयार थी, लेकिन कर्मी चार हजार से कम लेने के लिए तैयार नहीं है।

छात्रा ने विश्वविद्यालय से गुहार लगाई है कि उसका अंकपत्र जारी किया जाए ताकि वह अपने आगे की पढ़ाई जारी रख सके। अंकपत्र नहीं मिलने से उसकी पढ़ाई बाधित है। छात्रा की शिकायत के बाद आइटी सेल के अमन राज ने उसे अंकपत्र उपलब्ध कराया है।

यह ख़बर अभी ताज़ा है और आप इसे सबसे पहले zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे अधिक जानकारी मिलेगी, हम इसे अपडेट कर रहें हैं। आप हमारे साथ जुड़े रहें और पाएं हर सच्ची ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

छात्र संवाद में आए दर्जनभर से अधिक मामले, पेंडिंग व डिग्री के अधिक आवेदन :

एमबीए द्वितीय सेमेस्टर के छात्र ने विवि के मार्किंग पैटर्न पर सवाल उठाया. छात्र ने आरटीआइ से निकाली कॉपी की प्रति लगाकर आवेदन दिया. अधिकारियों से कहा कि दीर्घ उत्तरीय प्रश्न में गलत का निशान लगाया गया है।

पूरे पेज को काट दिया गया है. ऐसे में यदि वह उत्तर गलत है तो अंक नहीं दिया जाना चाहिये और सही है तो दो ही अंक क्यों दिये गये हैं? छात्र ने चौथे सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म भरने की अनुमति देने का अनुरोध किया. अधिकारियों ने कहा कि कॉपी की फिर से जांच नहीं की जा सकती।

उपरोक्त सभी बिंदुओं की सहायता से हमने आपको पूरी नई अपडेट के बारे में बताया है ताकि आप इससे पूरा लाभ उठा सकें। आखिरकार, आर्टिकल के अंत में, हम आशा करते हैं कि यह आर्टिकल आप सभी को पसंद आया होगा, और आप इसे लाइक, शेयर और कमेंट करेंगे।

बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now