बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

Sharda Sinha Passes Away : बिहार कोकिला शारदा सिन्हा का 72 साल की उम्र में निधन, पीएम मोदी ने जताया दुःख

On: November 6, 2024 9:22 AM
Follow Us:
---Advertisement---

Sharda Sinha Passes Away : बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा का निधन हो गया है। मंगलवार रात 9:20 बजे दिल्ली के एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली। इस खबर ने देशभर में उनके चाहने वालों को झकझोर कर रख दिया। शारदा सिन्हा के गाए छठ गीत आज भी हर जगह बजते हैं, लेकिन बिहार की स्वर कोकिला अब हमारे बीच नहीं रहीं।

इसके साथ ही एक युग का अंत हो गया। छठ पूजा के गीतों की पर्याय पद्म भूषण शारदा सिन्हा छठ पूजा के पहले दिन – नहाय-खाय के दिन दुनिया को अलविदा कह गईं। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं और एक हफ्ते से अस्पताल में भर्ती थीं। शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी, “आपकी दुआएं और प्यार हमेशा मां के साथ रहेगा। छठी मैया ने मां को अपने पास बुला लिया है। मां अब हमारे बीच शारीरिक रूप से मौजूद नहीं हैं।”

बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On What’s App Channel  – Click Here

पीएम मोदी ने जताया गहरा दुःख :

प्रधानमंत्री मोदी ने उनके निधन पर दु: ख व्यक्त करते हुए एक्स पोस्ट में लिखा है, ”प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा जी के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। पिछले कई दशकों से उनके मैथिली और भोजपुरी लोकगीत काफी लोकप्रिय रहे हैं। आस्था के महापर्व छठ से जुड़े उनके मधुर गीतों की गूंज भी हमेशा बनी रहेगी। उनका जाना संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!”

सीएम नितीश ने जताया दुःख :

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख व्यक्त करते हुए कहा है, ”शारदा सिन्हा जी की मधुर आवाज में छठ के महापर्व पर गाए गए उनके मधुर गीत बिहार और उत्तर प्रदेश समेत देश के सभी हिस्सों में गूंजते हैं। उनके निधन से संगीत के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।”

यह ख़बर अभी ताज़ा है और आप इसे सबसे पहले zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे अधिक जानकारी मिलेगी, हम इसे अपडेट कर रहें हैं। आप हमारे साथ जुड़े रहें और पाएं हर सच्ची ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

लालू यादव ने जताया दुःख :

राजद के राष्ट्रीय लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी और तेजस्वी प्रसाद यादव ने निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

शारदा सिन्हा का संगीत का सफर :

आपको बता दें कि शारदा सिन्हा का संगीत का सफर 1974 में शुरू हुआ था। इसके बाद 1978 में उन्होंने पहली बार उग हो सूरज देव गाना रिकॉर्ड किया जो काफी लोकप्रिय हुआ। उनके द्वारा गाया गया यह गाना आज भी छठ पर्व का पर्याय बन गया है। इस गाने की सफलता के बाद उन्होंने सफलता की तमाम ऊंचाइयां हासिल कीं. शारदा सिन्हा का जन्म 1 अक्टूबर 1952 को बिहार के सुपौल जिले के हिलसा में हुआ था। उन्होंने बीएड की पढ़ाई के साथ संगीत में एमए भी किया। उनके पिता सुखदेव ठाकुर शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अधिकारी थे। शारदा सिन्हा समस्तीपुर महिला महाविद्यालय में प्रोफेसर भी रह चुकी हैं। शारदा सिन्हा का एक बेटा अंशुमान सिन्हा और एक बेटी वंदना है।

बिहार कोकिला के नाम से प्रसिद्ध शारदा सिन्हा न केवल मैथिली और भोजपुरी लोकगीतों की एक बड़ी कलाकार हैं, बल्कि उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। उनके अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें साल 1991 में  पद्म श्री और साल 2018 में पद्म विभूषण जैसे उच्च सम्मानों से नवाजा गया। उनका गीत “विवाह गीत” और “छठ गीत” न केवल बिहार, बल्कि देशभर में लोकप्रिय है और छठ पूजा के अवसर पर विशेष रूप से सुना जाता है।

छठ महापर्व की आवाज :

छठ पूजा के अवसर पर उनके गाए गीत देशभर में छठ महापर्व के लिए एक पहचान बन चुके हैं। “मैंने प्यार किया” जैसी प्रसिद्ध फिल्म में भी उन्होंने अपनी आवाज दी, जिससे उन्हें पूरे देश में अलग पहचान मिली। उनके गीतों में बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और भावनाओं की झलक देखने को मिलती है।

पिछले 10 दिनों से एम्स में भर्ती थी शारदा सिन्हा:

पिछले 10 दिनों से शारदा सिन्हा दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थी । उन्हें लगातार ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा जा रहा था। आज सुबह ही बेटे अंशुमान ने बताया कि उनकी मां की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। हलांकि वह काफी संघर्ष कर रही हैं लेकिन उनकी हालत में ज्यादा सुधार नहीं हो रहा है।

उपरोक्त सभी बिंदुओं की सहायता से हमने आपको पूरी नई अपडेट के बारे में बताया है ताकि आप इससे पूरा लाभ उठा सकें। आखिरकार, आर्टिकल के अंत में, हम आशा करते हैं कि यह आर्टिकल आप सभी को पसंद आया होगा, और आप इसे लाइक, शेयर और कमेंट करेंगे।

बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now