बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BPSC TRE 3 New Date : बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा की तिथि का ऐलान ! इस तारीख को होगी परीक्षा, बीपीएससी ने शुरू की तैयारी

On: June 3, 2024 7:17 PM
Follow Us:
---Advertisement---

BPSC TRE 3 New Date : बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा की तिथि का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर आई है। बिहार लोक सेवा आयोग ने इस परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है।

बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On What’s App Channel  – Click Here

इस संबंध में बीपीएससी परीक्षा नियंत्रक सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि शिक्षक भर्ती परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है। पटना हाईकोर्ट के निर्देशानुसार अतिथि शिक्षकों को भी मौका दिया जाएगा। इसके लिए दोबारा आवेदन लिए जाएंगे। इसलिए परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है।

अब 27 से 30 जून तक होगी शिक्षक भर्ती परीक्षा :

आपको बता दें कि तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा पहले 7 से 10 जून के बीच होनी थी। जिस पर पटना हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी। पटना हाईकोर्ट ने तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा पर रोक लगा दी थी।

अब बिहार लोक सेवा आयोग ने पटना हाईकोर्ट के आदेशानुसार इसमें सुधार करते हुए फिर से परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है।

इसको लेकर बीपीएससी ने सभी जिलों के डीएम को पत्र भेजा है। इसमें लिखा है कि कक्षा एक से पांच, छह से आठ, नौ से 10 और 11 से 12 के लिए कुल 87,774 पदों के लिए 27 से 30 जून तक परीक्षा होगी। यह परीक्षा एक ही पाली में ली जाएगी। इसलिए सभी केंद्रों की सूची छह जून तक उपलब्ध कराएं। ताकि समय पर परीक्षा आयोजित हो सके।

यह ख़बर अभी ताज़ा है और आप इसे सबसे पहले zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे अधिक जानकारी मिलेगी, हम इसे अपडेट कर रहें हैं। आप हमारे साथ जुड़े रहें और पाएं हर सच्ची ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

पटना हाईकोर्ट ने इस वजह से लगाई थी रोक :

आपको बता दें कि 29 मई को पटना हाईकोर्ट ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण पर फिलहाल रोक लगा दी थी।

इतना ही नहीं प्लस टू स्कूल के अतिथि शिक्षक को वेटेज देने के मामले पर कोर्ट ने आदेश जारी किया था। कोर्ट ने हर साल के आधार पर पांच अंक और पांच साल के आधार पर 25 अंक को महत्व देने का आदेश दिया था।

कोर्ट ने साफ कहा था कि पिछड़े और अत्यंत पिछड़े विभागों के शिक्षकों को वेटेज मिल रहा है। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा ली जाने वाली शिक्षक भर्ती में उन्हें हर साल के आधार पर पांच अंक का वेटेज मिलता है।

अतिथि शिक्षक तथा पिछड़े व अति पिछड़े विभागों के शिक्षक दोनों ही शिक्षण का कार्य करते हैं, इसलिए अतिथि शिक्षकों को भी वेटेज मिलना चाहिए।

उपरोक्त सभी बिंदुओं की सहायता से हमने आपको पूरी नई अपडेट के बारे में बताया है ताकि आप इससे पूरा लाभ उठा सकें। आखिरकार, आर्टिकल के अंत में, हम आशा करते हैं कि यह आर्टिकल आप सभी को पसंद आया होगा, और आप इसे लाइक, शेयर और कमेंट करेंगे।

बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now