बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU UG 2nd Semester Exam Schedule: स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा इसी महीने, यहां जानें कब जारी होगा शिड्यूल

On: June 2, 2024 9:19 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU UG 2nd Semester Exam Schedule: बिहार यूनिवर्सिटी की ओर से स्नातक सत्र 2023-27 के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा इसी महीने शुरू होगी. इसको लेकर फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. अब शीघ्र ही विवि इस परीक्षा को लेकर कार्यक्रम जारी करेगा।

विवि की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार 28 मई से ही परीक्षा शुरू होनी थी, लेकिन लोकसभा चुनाव के कारण कॉलेजों के अधिग्रहण हो जाने के कारण परीक्षा में देरी हुई है. अब विवि ने परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू की है. इस परीक्षा में 1.30 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।

बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On What’s App Channel  – Click Here

इधर, छात्र-छात्राओं का ड्रॉप आउट रोकने के लिए विवि की ओर से आदेश जारी किया गया है कि प्रथम सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा में यदि कोई स्टूडेंट अनुपस्थित हों और इंटरनल में शामिल हुए हों तो उन्हें द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में प्रमोट किया जाए। इस लिए शर्त यह रखी गयी है कि उनकी उपस्थिति कक्षाओं में मानक के अनुसार होनी चाहिए।

यह ख़बर अभी ताज़ा है और आप इसे सबसे पहले zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे अधिक जानकारी मिलेगी, हम इसे अपडेट कर रहें हैं। आप हमारे साथ जुड़े रहें और पाएं हर सच्ची ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

स्नातक प्रथम वर्ष की विशेष परीक्षा में दो सत्र के विद्यार्थियों को मौका:

वार्षिक सिस्टम के लिए विवि की ओर से ली जा रही स्नातक प्रथम वर्ष की आखिरी विशेष परीक्षा में दो सत्र के विद्यार्थियों को मौका दिया जाएगा. विवि की ओर से कहा गया है कि सत्र 2021 व 2022 के स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

वैसे विद्यार्थी जो किसी कारणवश परीक्षा नहीं दे सके हों या फेल या प्रमोटेड हो गये हों, वे इसमें शामिल हो सकते हैं. इधर, कई 2021 से पहले के सत्र के कई छात्र-छात्राओं ने विवि को इस परीक्षा में मौका देने की मांग की है।

उनकी ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर विश्वविद्यालय का कहना है कि यदि कॉलेजों की ओर से परीक्षा को लेकर अनुरोध पत्र भेजा जाता है तो परीक्षा बोर्ड की बैठक में इसपर निर्णय लिया जा सकता है।

उपरोक्त सभी बिंदुओं की सहायता से हमने आपको पूरी नई अपडेट के बारे में बताया है ताकि आप इससे पूरा लाभ उठा सकें। आखिरकार, आर्टिकल के अंत में, हम आशा करते हैं कि यह आर्टिकल आप सभी को पसंद आया होगा, और आप इसे लाइक, शेयर और कमेंट करेंगे।

बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now