बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

K K Pathak Big Action: K K Pathak का बाद एक्शन! बिहार के इन शिक्षकों की जाएगी नौकरी, फर्जी प्रमाणपत्र पर कर रहे हैं नौकरी

On: April 24, 2024 8:19 PM
Follow Us:
---Advertisement---

K K Pathak Big Action : कोई सोच भी नहीं सकता कि सरकारी नौकरी पाने के लिए सरकार के साथ भी धोखाधड़ी की जा सकती है। लेकिन बिहार के नियोजित शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जब जांच शुरू हुई तो उसमे यह बड़ा खुलासा हुआ है। जिसके बाद शिक्षा विभाग ने राज्य के ऐसे शिक्षकों की सेवा समाप्त करने (K K Pathak Big Action) का फैसला लिया है।

इससे संबंधित आदेश जल्द ही जारी किये जायेंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से निर्णय लिया गया है। ये सभी वे शिक्षक हैं जिनका राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) और केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का प्रमाणपत्र फर्जी पाया गया है।

बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On What’s App Channel  – Click Here

शिक्षा विभाग ने दो बार संबंधित शिक्षकों को मूल प्रमाणपत्रों के साथ जांच समिति के समक्ष उपस्थित होने का आदेश दिया था, लेकिन संबंधित शिक्षक जांच समिति के समक्ष उपस्थित नहीं हुए।

शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य कर्मचारी बनने के लिए नियोजित शिक्षकों को दक्षता परीक्षा से गुजरना पड़ा। यह दक्षता परीक्षा बिहार बोर्ड द्वारा ली गयी थी। इसमें बैठे नियोजित शिक्षकों में से 1151 शिक्षकों के सीटीईटी, एसटीईटी और बीटीईटी प्रमाणपत्रों के रोल नंबर को डुप्लीकेट के रूप में चिह्नित किया गया था।

यह ख़बर अभी ताज़ा है और आप इसे सबसे पहले zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे अधिक जानकारी मिलेगी, हम इसे अपडेट कर रहें हैं। आप हमारे साथ जुड़े रहें और पाएं हर सच्ची ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

इसके बाद शिक्षा विभाग ने ऐसे नियोजित शिक्षकों का भौतिक सत्यापन कराने का निर्णय लिया। इसके लिए एक जांच कमेटी बनाई गई थी। तय कार्यक्रम के अनुसार संबंधित शिक्षकों के भौतिक सत्यापन का कार्य सात से 22 मार्च तक चला। इसमें संदेह के घेरे में आये नियोजित शिक्षक जांच समिति के समक्ष उपस्थित नहीं हुए।

हालांकि शिक्षा विभाग ने ऐसे नियोजित शिक्षकों पर कार्रवाई से पहले उन्हें एक और मौका देने का फैसला किया, लेकिन ये शिक्षक दूसरी बार भी जांच कमेटी के सामने नहीं आये। इसके बाद ही शिक्षा विभाग ने संबंधित शिक्षकों को सेवा से हटाने का निर्णय लिया है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी फर्जी एसटीईटी और सीटीईटी सर्टिफिकेट मामले में 420 नियोजित शिक्षकों की सेवा समाप्त की जा चुकी है।

उपरोक्त सभी बिंदुओं की सहायता से हमने आपको पूरी नई अपडेट के बारे में बताया है ताकि आप इससे पूरा लाभ उठा सकें। आखिरकार, आर्टिकल के अंत में, हम आशा करते हैं कि यह आर्टिकल आप सभी को पसंद आया होगा, और आप इसे लाइक, शेयर और कमेंट करेंगे।

बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now