बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

Bihar Police Bharti : बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती पर बड़ी अपडेट, इस दिन जारी होगी नई परीक्षा तिथि

On: April 1, 2024 8:53 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Bihar Police Constable Exam 2024: बिहार केंद्रीय चयन बोर्ड द्वारा बिहार पुलिस में 2139 कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए अक्टूबर 2023 में होने वाली परीक्षा को रद्द किए लगभग 6 महीने हो गए हैं।

लेकिन अब तक सीएसबीसी से कोई अपडेट नहीं मिला है। उल्लेखनीय है कि सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर 1 अक्टूबर 2023 को लीक हो गया था।

इसके बाद केंद्रीय चयन पर्षद ने 1 अक्टूबर की परीक्षा रद्द कर दी थी और उसके बाद 7 और 15 अक्टूबर की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं। राज्य के लाखों अभ्यर्थी बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा की नई तारीख का ऐलान होने का इंतजार कर रहे हैं।

बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On What’s App Channel  – Click Here

आपको बता दें कि बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए लगभग 10 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST/PET) होगी।

इसके लिए अभ्यर्थी पिछले एक साल से सिपाही भर्ती की तैयारी में पसीना बहा रहे हैं। उम्मीद है कि सीएसबीसी जल्द ही लाखों उम्मीदवारों की उम्मीदों पर ध्यान देगा और कांस्टेबल परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा करेगा।

यह ख़बर अभी ताज़ा है और आप इसे सबसे पहले zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे अधिक जानकारी मिलेगी, हम इसे अपडेट कर रहें हैं। आप हमारे साथ जुड़े रहें और पाएं हर सच्ची ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा 3 अक्टूबर 2023 को जारी नोटिस के मुताबिक पहली से छठी पाली की रद्द और स्थगित लिखित परीक्षाओं की नई तारीख और समय की जानकारी बोर्ड की वेबसाइट http://www.csbc.bih पर उपलब्ध होगी। nic.in. तथा समाचार पत्रों के माध्यम से प्रकाशित किया जायेगा।

ऐसे में बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर कांस्टेबल परीक्षा की वेबसाइट देखते रहें।

पेपर लीक के बाद बोर्ड में बदलाव :

इधर राज्य सरकार ने सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने के बाद जिम्मेदार वरिष्ठ अधिकारियों में बड़ा फेरबदल किया है। केंद्रीय चयन पर्षद के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अब 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी जितेंद्र कुमार संभाल रहे हैं।

सीएसबीसी के नए अध्यक्ष के सामने अब पुलिस परीक्षा समय पर और सफलतापूर्वक आयोजित करने की चुनौती है। क्योंकि हाल ही में पेपर लीक की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। जिसके कारण अभ्यार्थी काफी परेशान हैं।

उपरोक्त सभी बिंदुओं की सहायता से हमने आपको पूरी नई अपडेट के बारे में बताया है ताकि आप इससे पूरा लाभ उठा सकें। आखिरकार, आर्टिकल के अंत में, हम आशा करते हैं कि यह आर्टिकल आप सभी को पसंद आया होगा, और आप इसे लाइक, शेयर और कमेंट करेंगे।

बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now