बिहार के विश्वविद्यालयों में बीएड में नामांकन के लिए 30 मई को होने वाली प्रवेश परीक्षा सीईटी का टलना तय माना जा रहा है। नोडल विश्वविद्यालय ने इस बात के संकेत दिए हैं। B.Ed 54 thousand applications come.
हालांकि, इसका निर्णय 7 मई को कोरोना से उपजे हालात की समीक्षा कर लिया जाएगा। आवेदन की तिथि 7 मई को खत्म हो रही है। कोरोना संक्रमण से बेकाबू हालात के कारण आवेदन काफी कम हुए हैं। वहीं, वर्तमान स्थिति में 30 मई तक परीक्षा की गुंजाइश नजर नहीं आ रही है। स्टेट नोडल ऑफिसर अशोक मेहता ने कहा कि स्थिति अभी पूरी तरह प्रतिकूल है। ऐसे में परीक्षा का आयोजन मुश्किल लग रहा है। उन्होंने बताया कि 7 मई को निर्णय लेकर आगे के कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। अब तक प्रदेश के विश्वविद्यालय के 350 बीएड कॉलेजों के 33 सीटों के लिए 54 हजार आवेदन आए हैं। यह संख्या पिछले साल की तुलना में आधी भी नहीं है।
पिछले वर्ष सवा लाख छात्रों ने किया था आवेदन, 25 हजार ने छोड़ दी थी परीक्षा
पिछले साल भी एलएन मिथिला विवि ही स्टेट नोडल विवि था। विवि अधिकारी के अनुसार, गत बर्ष इतनी ही सीटों के लिए सवा लाख छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। हालांकि, आवेदन के बाद 25 हजार छात्रों ने प्रवेश परीक्षा छोड़ दी थी। नोडल ऑफिसर ने बताया कि अब हर दिन 4 हजार आवेदन पिछले 3 दिनों से बढ़ रहे हैं। ऐसे में 12. हजार आवेदन और बढ़ सकते हैं।
अभी इस तरह तय है परीक्षा का शेड्यूल
परीक्षा का शेड्यूल | दिनाँक |
आवेदन की अंतिम तिथि | 7मई |
विलंब शुल्क के साथ | 10 मई |
आवेदन में संशोधन की तिथि | 12 मई |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 25 मई |
प्रवेश परीक्षा | 30 मई |
परिणाम घोषित होने की तिथि | 11 जून |
सबसे अधिक बीएड कॉलेज बीआरए बिहार विवि में, इसलिए सीटें भी ज्यादा
विश्वविद्यालय | कॉलेज | सीटें |
बीआरए बिहार विवि | 57 | 6050 |
पाटलिपुत्र विवि | 54 | 6000 |
आर्यभट्ट कॉलेज | 33 | 3000 |
एलएन मिथिला विवि | 31 | 3350 |
बीएन मंडल | 13 | 1350 |
जयप्रकाश विवि | 12 | 1250 |
मगध विवि | 47 | 4100 |
मौलाना मजहरूल हक | 30 | 3050 |
कामेश्वर सिंह संस्कृत | 01 | 100 |
मुंगेर विवि | 05 | 500 |
पटना विवि | 03 | 300 |
पूर्णिया विवि | 07 | 700 |
तिलकामांझी विवि | 15 | 1600 |
वीरकुंवर सिंह विवि | 20 | 2150 |
Telegram Group – Click here
Facebook Group – Click here
Bihar News – Click here