बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU PG Result Update : अब दो महीने में जारी होगा बिहार यूनिवर्सिटी पीजी का रिजल्ट, जाने पूरी अपडेट

On: March 13, 2024 6:02 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU PG Result Update : बिहार यूनिवर्सिटी में अब दो महीने में ही यूनिवर्सिटी पीजी का रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा। बिहार यूनिवर्सिटी परीक्षा विभाग ने इसका फार्मेट तैयार कर लिया है।

बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On What’s App Channel  – Click Here

कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय के दिशा निर्देश में परीक्षा कैलेंडर भी जारी

पीजी रिजल्ट जारी होने में अब तक तीन से चार महीने का वक्त लगता था। परीक्षा नियंत्रक डॉ टीके डे ने बताया कि कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय के दिशा निर्देश में परीक्षा कैलेंडर भी जारी कर दिया गया है।

यह ख़बर अभी ताज़ा है और आप इसे सबसे पहले zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे अधिक जानकारी मिलेगी, हम इसे अपडेट कर रहें हैं। आप हमारे साथ जुड़े रहें और पाएं हर सच्ची ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

परीक्षा खत्म होते ही शुरू होगी कॉपियों की कोडिंग:

पीजी परीक्षाओं का रिजल्ट जल्द जारी करने के लिए परीक्षा खत्म होने के साथ ही कॉपियों की कोडिंग शुरू कर दी जायेगी। इससे रिजल्ट निकालने की प्रक्रिया आसान हो जायेगी।

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि पीजी की परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी किया जाये इसके लिए शिक्षको की संख्या भी बढ़ाई जायेगी। इस सत्र से पीजी की कॉपियों की संख्या अधिक हो जायेगी। नये कॉलेजों में पीजी की पढ़ाई शुरू होने के बाद छात्रों की संख्या बढ़ गई है।

11 हजार सीटों पर इस वर्ष पीजी में छात्रों का हुआ है दाखिला

सत्र 2023-24 में 11 हजार सीटों पर पीजी में दाखिला हुआ है। 11 हजार छात्रों की लगभग 50 हजार से अधिक कॉपियां जांच करने के लिए आएंगी। इसके अलावा इंटरनल की कॉपियां भी जांची जाएंगी।

परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि पीजी विभागों और कॉलेजों को निर्देश दिया गया है कि वह इंटरनल के अंक समय पर भेजें ताकि रिजल्ट में उसे जोड़कर जारी किया जा सके।

उपरोक्त सभी बिंदुओं की सहायता से हमने आपको पूरी नई अपडेट के बारे में बताया है ताकि आप इससे पूरा लाभ उठा सकें। आखिरकार, आर्टिकल के अंत में, हम आशा करते हैं कि यह आर्टिकल आप सभी को पसंद आया होगा, और आप इसे लाइक, शेयर और कमेंट करेंगे।

बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now