बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BPSC TRE 3.0 Exam Postponed : बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तिथि की घोषणा बाद में

On: March 6, 2024 9:04 PM
Follow Us:
---Advertisement---

BPSC TRE 3.0 Exam Postponed : बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ी खबर आ रही है। दरअसल बिहार लोक सेवा आयोग ने 16 मार्च को एक पाली में होने वाली तीसरे चरण की बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी है।

हालांकि 15 मार्च को दो पालियों में होने वाली परीक्षा का कार्यक्रम पहले की तरह ही रहेगा। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

बिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On What’s App Channel  – Click Here

बता दें कि बीपीएससी द्वारा जारी नोटिस में कहा है कि 15 मार्च को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कल यानि 7 मार्च को जारी किए जाएंगे। शिक्षा विभाग के अंतर्गत कक्षा 9-10 के सभी विषय, शिक्षा विभाग के अंतर्गत कक्षा 11वीं, 12वीं के सभी विषय और अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत कक्षा 6-10 के समस्त विषय, सूचना बाद में प्रकाशित किया जाएगा।

ये परीक्षाएं 16 मार्च को होनी थीं, जो अब नहीं होंगी :

दोपहर 12 से 2.30 बजे तक – विषय हिंदी, बंगाली, उर्दू, संस्कृत, अरबी, फारसी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, ललित कला, नृत्य, शारीरिक शिक्षा, मैथिली , संगीत। वहीं सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी।

  • शिक्षा विभाग (9-10) माध्यमिक और विशेष स्कूल शिक्षक पद के सभी विषयों के लिए।
  • अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग कक्षा (6-10), कंप्यूटर विज्ञान, संगीत एवं कला विषयों को छोड़कर सभी विषय।

15 मार्च को होंगी ये परीक्षाएं, इनके एडमिट कार्ड कल :

पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक – विषय गणित और विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और उर्दू (मध्य विद्यालय, शिक्षा विभाग के कक्षा 6 से 8 के लिए)

दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक – विषय सामान्य, उर्दू और बंगाली (शिक्षा विभाग के तहत मिडिल स्कूल, कक्षा 1 से 5वीं के सभी विषयों के लिए) और अनुसूचित जाति और कल्याण विभाग (कक्षा 1 से 5वीं)

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर

12 मार्च को जारी होगी परीक्षा केंद्र कोड की जानकारी :

7 मार्च को जारी होने वाले एडमिट कार्ड में जिले का नाम अंकित होगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा जिला पहले ही आवंटित कर दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र कोड की जानकारी 12 मार्च को मिलेगी।

आयोग द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक, अभ्यर्थियों को एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना होगा। देर से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।

बिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now