बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU UG 1st Semester Result Date 2023 : 10 जनवरी तक होगी स्नातक सत्र 2023–27 के 1st सेमेस्टर की परीक्षा, जाने कब जारी होगा रिजल्ट ?

On: December 10, 2023 7:04 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU UG 1st Semester Result Date 2023 : बिहार यूनिवर्सिटी के चार वर्षीय स्नातक 1st सेमेस्टर का रिजल्ट 10 जनवरी 2024 तक जारी होना था मगर 10 को परीक्षा ही खत्म होगी।

आपको बता दें की जुलाई में चार वर्षीय स्नातक कोर्स में एडमिशन लिया गया था। बिहार यूनिवर्सिटी में सत्र को पटरी पर लाने के लिए इस चार वर्षीय स्नातक का परीक्षा से लेकर रिजल्ट तक का शिड्यूल जारी किया गया था।

बिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

लेकिन पहले सेमेस्टर में ही शिड्यूल पर अमल नहीं हो पाया। आपको बता दें राजभवन ने 10 जनवरी 2024 तक स्नातक प्रथम सेमेस्टर परीक्षा का रिजल्ट जारी करने का आदेश दिया था।

लेकिन पहले साल ही सत्र के पिछड़ने का खतरा हो गया है। पहले सेमेस्टर के पिछड़ने के कारण स्नातक द्वितीय सेमेस्टर में भी एडमिशन में देरी होगी।

1.32 लाख छात्र परीक्षा में होंगे शामिल :

आप को बता दें कि बिहार यूनिवर्सिटी में पहली बार चार वर्षीय स्नातक कोर्स की शुरूआत की गई है। एक लाख 32 हजार छात्र स्नातक प्रथम सेमेस्टर परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।

लगभग एक लाख 48 हजार छात्रों ने एडमिशन कराया था। 75 फीसदी उपस्थिति नहीं होने के कारण लगभग 16 हजार छात्रों का Admit Card जारी नहीं किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: BRABU UG 1st Semester Exam Date : 18 दिसंबर से शुरू होगी स्नातक सत्र 2023-27 के 1st सेमेस्टर की परीक्षा, यहां जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड?

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर

इस कारण बिगड़ा शिड्यूल :

बताते चलें जनवरी 2024 के अंतिम में स्नातक प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट आएगा तो फरवरी 2024 तक स्नातक द्वितीय सेमेस्टर में एडमिशन हो सकेगा। ऐसे में द्वितीय सेमेस्टर की कक्षाएं भी देर से शुरू होंगी।

हालांकि, बिहार यूनिवर्सिटी अधिकारियों ने दावा किया है कि निर्धारित शिड्यूल पर रिजल्ट निकाल कर सत्र को पटरी पर रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें: BRABU UG 1st Semester Admit Card 2023 : आज जारी होगा स्नातक प्रथम सेमेस्टर परीक्षा का एडमिट कार्ड, एडमिट कार्ड पर ही मिलेगा टाइम टेबल, स्टूडेंट्स नहीं होंगे कंफ्यूज

बिहार यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक डॉ. टीके डे ने बताया :

अधिकारियों के अनुसार स्नातक प्रथम सेमेस्टर परीक्षा समय पर हो जाती, लेकिन बीच में बीपीसीसी की टीचर भर्ती परीक्षा के कारण कॉलेजों में केन्द्र बना दिये गए। परीक्षा के लिए केन्द्र नहीं मिलने के कारण शिक्षक नियुक्ति की परीक्षा के बाद का स्नातक प्रथम सेमेस्टर परीक्षा का शिड्यूल बनाया गया है।

बिहार यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक डॉ. टीके डे ने बताया कि स्नातक प्रथम सेमेस्टर परीक्षा के साथ-साथ कॉपी जांच की व्यवस्था की जा रही है ताकि जनवरी के अंत तक रिजल्ट निकाल दिया जाए।

उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।

बिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now