बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU UG 1st Semester Exam 2023 : स्नातक 1st सेमेस्टर की परीक्षा में 1.30 लाख छात्र–छात्रा होंगे शामिल, जानें कब जारी होगा परीक्षा शेड्यूल और एडमिट कार्ड?

On: November 28, 2023 6:34 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU UG 1st Semester Exam 2023 : बिहार विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक सत्र 2023-27 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा को लेकर तैयारी चल रही है। विश्वविद्यालय में आखिरी तिथि तक करीब 1.30 लाख विद्यार्थियों का फार्म वेबसाइट पर अपडेट किया गया है।

वहीं यह आंकड़ा चार से पांच हजार और बढ़ सकता है। ऐसे में विश्वविद्यालय को परीक्षा केंद्रों की संख्या में भी वृद्धि करनी होगी। पहले जहां 48 से 50 केंद्रों पर स्नातक की परीक्षा होती थी। वहीं अब 60 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।

बिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

परीक्षा नियंत्रक डा. टीके डे ने बताया :

परीक्षा नियंत्रक डा. टीके डे ने बताया कि विद्यार्थियों की ओर से फार्म में चुने गए विषयों का अवलोकन किया जा रहा है। उसे देखने के बाद यह तय होगा कि किस विषय को कितने विद्यार्थियों ने चुना है। इसी के अनुसार केंद्रों का चयन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: BRABU Law Entrance Exam Result 2023 : बिहार यूनिवर्सिटी ने लॉ प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट किया घोषित, यहां से करें डाउनलोड

एक लाख तीस हजार से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल :

इसबार अंगीभूत कालेजों के साथ ही स्थायी संबद्धता प्राप्त कालेजों में भी केंद्र बनाए जाएंगे। पहले जहां एक लाख 15 हजार तक परीक्षार्थियों की संख्या होती थी। वहीं इसबार सर्वाधिक नामांकन होने के कारण सबसे अधिक परीक्षार्थी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में बैठेंगे।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर

बीपीएससी की परीक्षा के कारण प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में हो सकता विलंब :

विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए तैयारी शुरू की है। इसी बीच सात से 15 दिसंबर तक बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा का भी शिड्यूल जारी किया गया है।

आयोग ने कई कालेजों को केंद्र के लिए चिह्नित कर लिया है। ऐसे में इन तिथियों को छोड़कर ही स्नातक की
परीक्षा का शिड्यूल जारी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Mukhmantri Kanya Utthan Yojana 2023 : यूनिवर्सिटी और विभाग के बीच फंसी 5000 छात्राओं की कन्या उत्थान की राशि, जानें कब तक मिलेगी स्कॉलरशिप

नए पैटर्न के कारण प्रश्नों को सेट करने में लग रहा समय :

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि स्नातक में पहली बार च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम लागू हुआ है। इसमें अनुसार माइनर और वैल्यू एडेड कई कोर्स जोड़े गए हैं। इनका प्रश्न सेट करने में समय लग रहा है।

वहीं किसी-किसी विषय को बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने विकल्प बनाया है। ऐसे में उनके लिए केंद्रों का निर्धारण किया गया है।सेमेस्टर सिस्टम में पहली बार होगी स्नातक की परीक्षा एक लाख तीस हजार से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल।

उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।

बिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now