बिहार यूनिवर्सिटीबिहार बोर्डसरकारी नौकरीस्कॉलरशिपसरकारी योजनाजॉब - एजुकेशनरिजल्टसीबीएसईदेशविदेशराशिफलवायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

Bihar Teacher News : नए शिक्षकों के नियुक्ति के बाद अब स्कूलों से अतिथि शिक्षक हटाए जाएंगे

On: November 28, 2023 9:45 AM
Follow Us:
---Advertisement---

Bihar Teacher News : बिहार से एक परी खबर निकलकर सामने आ रही है कि, सूबे के प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्कूलों में अब अतिथि शिक्षकों की सेवा नहीं ली जाएगी। जहां नवनियुक्त शिक्षकों ने योगदान दे दिया है, उन स्कूलों से अतिथि शिक्षकों को हटाने का आदेश जारी किया गया है।

कई स्कूलों से अतिथि शिक्षकों को हटा भी दिया गया है। साथ ही, एजेंसी के माध्यम से लिये टेक्निकल फैकल्टी को भी हटाया जा रहा है। इन्हें सितंबर में ही रखा गया था।

बिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

वर्ष 2018 में राज्यभर में 5440 अतिथि शिक्षकों को रखा गया था :

अतिथि शिक्षकों और एजेंसी के माध्यम से कार्यरत टेक्निकल फैकल्टी को हटाने से संबंधित शिक्षा विभाग के आदेश के बाद जिला शिक्षा कार्यालय ने पत्र जारी कर दिया है। बता दें कि स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए वर्ष 2018 में राज्यभर में 5440 अतिथि शिक्षकों को रखा गया था।

जिलावार स्कूलों की सूची जारी की गयी थी। जिन स्कूलों में विषयवार शिक्षकों की कमी थी, वहां पर संबंधित विषय में अतिथि शिक्षक रखे गये थे।

ये भी पढ़ें: Bihar Government Calendar 2024 : बिहार सरकार का नया सरकारी कैलेंडर जारी, यहाँ करें डाउनलोड

पटना जिला से कुल 243 अतिथि शिक्षकों को हटाये जाने का आदेश :

पटना जिला की बात करें तो कुल 243 अतिथि शिक्षकों को हटाये जाने का आदेश दिया गया है। इस बाबत सभी जिले के राजकीय, राजकीयकृत, प्रोजेक्ट, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्यों को पत्र लिखा गया है। पटना जिला शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि जिन विषयों में नवनियुक्त शिक्षक का योगदान हो गया है, नियमावली के अनुसार संबंधित विषय के अतिथि शिक्षक हटाये जाएंगे।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर

83 % नियोजित शिक्षक माध्यमिक में हुए चयनित :

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित शिक्षकों में 28 हजार 800 ऐसे हैं, जो पूर्व से अपनी सेवा नियोजित शिक्षक के रूप में दे रहे हैं। इनमें करीब 83% नियोजित शिक्षक माध्यमिक-उच्च माध्यमिक स्कूलों के लिए चयनित हुए हैं।

वहीं, मात्र पांच हजार अर्थात करीब 17 नियोजित शिक्षक प्राथमिक स्कूलों के लिए चयनित हुए हैं। विभाग ने साफ किया है कि नियोजित शिक्षक अपनी इच्छा से पूर्व के स्कूल में भी बने रह सकते हैं अथवा नई जगह पर योगदान कर सकते हैं।

इस तरह देखें तो नियोजित शिक्षक नई जगह पर योगदान देंगे तो उनके पूर्व के स्कूल में वह पद खाली हो जाएगा। नई जगह पर योगदान देने से कितने स्कूलों में पद खाली हो गए, इसकी सही जानकारी 30 नवंबर के बाद हो सकेगी।

ये भी पढ़ें: BPSC Shikshak Bharti 2.0 : बीपीएससी शिक्षक भर्ती में परीक्षा केंद्र पर अलग व्यवस्था

नियोजित शिक्षकों को मौका 30 नवंबर तक नई जगह पर योगदान :

विभाग ने नियोजित शिक्षकों को मौका दिया है कि वह 30 नवंबर तक नई जगह पर योगदान दे सकते हैं। विभागीय पदाधिकारी बताते हैं कि नई जगह पर नियोजित शिक्षकों के योगदान देने से जो पद खाली होंगे, उन्हें भरे जाने को लेकर बाद में निर्णय लिया जाएगा।

जिलों से प्राप्त रिपोर्ट यह बताती है कि 28 हजार 800 में करीब दस हजार ऐसे हैं, जो औपबंधिक नियुक्तिपत्र नहीं लिये हैं। इससे साफ है कि ये नई जगह पर योगदान देना नहीं चाहते हैं।

उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।

बिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BSEB BLET 2026 Application Last Date

BSEB BLET 2026 Application Last Date: लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा का फॉर्म भरने की तारीख बढ़ी, अब 31 अक्टूबर तक मौका

BSSC Stenographer Recruitment 2026

BSSC Stenographer Recruitment 2026: एक साल बाद जागा आयोग! 531 पदों के फॉर्म में सुधार का आखिरी मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

Bihar Asha Worker Vacancy 2026

Bihar Asha Worker Vacancy 2026: बिहार में 21,000 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती! जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी

Bihar BSLET 2026

Bihar BSLET 2026: लाइब्रेरियन बनने का आखिरी मौका! आवेदन की अंतिम तिथि आज, जानें योग्यता और ऑनलाइन फॉर्म भरने का तरीका

BRABU Convocation 2026

BRABU Convocation 2026: दिसंबर में होगा दीक्षांत समारोह! PG टॉपरों को गोल्ड मेडल, दो विषयों में मिलेगा खास सम्मान

Bihar STET Admit Card 2026

Bihar STET Admit Card 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस तारीख को आएगा एडमिट कार्ड, जानें कब होगी परीक्षा