बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU: बिहार यूनिवर्सिटी में कक्षाएं कल से परीक्षाएं भी होंगी शुरू, कुलपति के आग्रह पर हड़ताल समाप्त

On: October 11, 2023 6:11 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU: बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति समेत चार अधिकारियों पर एफआईआर के विरोध में चल रहा शिक्षक, कर्मचारी और छात्रों का आंदोलन मंगलवार को खत्म हो गया।

कुलपति प्रो. शैलेंद्र चतुर्वेदी ने धरने पर बैठे शिक्षक संघ और छात्र संगठनों से मुलाकात की। कहा कि छात्रहित में आंदोलन को खत्म कर दें।

बिहार यूनिवर्सिटी यानी BRABU और बिहार यूनिवर्सिटी के सभी कॉलेज की तमाम खबरों को जानने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

कुलपति की पहल पर छात्रहित में शिक्षकों का आंदोलन वापस

इसके बाद शिक्षकों और छात्र संगठनों ने कुलपति की बात मान ली। धरने पर बैठे बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के संयोजक डॉ. धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि छात्रहित और कुलपति की भावना का ध्यान रखते हुए हमलोगों ने आंदोलन वापस ले लिया है।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर

छुट्टी के दिन में भी ली जाएगी विवि में परीक्षा

संघ ने सीनेट व सिंडिकेट चुनाव जल्द कराना, मूल्यांकन दर में वृद्धि करना, अनुदान राशि भुगतान जल्द करने की मांग कुलपति से की। कुलपति ने कहा कि जितनी भी परीक्षाएं हैं, वह अब शुरू हो जायेंगी। छुट्टी के दिन में भी परीक्षा होगी। गुरुवार से सभी कक्षाएं शुरू हो जायेंगी। अतिथि शिक्षकों का इंटरव्यू भी शुरू हो जायेगा।

पटरी पर लौटी व्यवस्था डिरेल करने की कोशिश: वीसी

वीसी ने कहा कि हमारा संकल्प था कि अक्टूबर तक सत्र नियमित हो जाये। हमने अब तक 89 परीक्षाएं ली हैं। जो चीज तेजी से दौड़ने लगी थी, उसे डिरेल करने की कोशिश की गई।

कुलपति ने कहा कि हमने यह तय किया है कि परीक्षा में विवि के वरीय शिक्षक निरीक्षक की भूमिका में रहेंगे, ताकि छात्र परीक्षा में अनुशासित रहें। इसके अलावा जिन कॉलेजों में शिक्षकों की कमी है, वहां मुख्यालय से शिक्षक भेजे जायेंगे।

उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।

बिहार यूनिवर्सिटी यानी BRABU और बिहार यूनिवर्सिटी के सभी कॉलेज की तमाम खबरों को जानने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!    

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now