बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU: बड़ी अपडेट! बिहार यूनिवर्सिटी ने सात महीने में 89 परीक्षाएं आयोजित की, 2.66 लाख विद्यार्थियों को दी गई डिग्री

On: October 9, 2023 7:43 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU: बिहार विश्वविद्यालय के बेपटरी हुए सत्र को नियमित करने के उद्देश्य से पिछले सात महीनों में 89 परीक्षाएं आयोजित की हैं। कुलपति प्रो.शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी के योगदान के बाद से पूरी टीम ने सहयोग कर सत्र को लगभग नियमित कर दिया है।

बिहार यूनिवर्सिटी यानी BRABU और बिहार यूनिवर्सिटी के सभी कॉलेज की तमाम खबरों को जानने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

परीक्षा नियंत्रक डा.टीके डे ने बताया

ये बातें विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डा.टीके डे ने कहीं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने मार्च के बाद से स्नातक के तीनों वर्षों को मिलाकर कुल आठ, वोकेशनल और प्रोफेशनल कोर्स की 59, पीजी की 10 परीक्षाएं आयोजित की हैं। एक पीएचडी एडमिशन टेस्ट हो चुका है और दूसरे की तिथि जारी हो चुकी है।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर

सुबह में प्रोविजनल के लिए आवेदन देने पर उसी दिन प्रमाणपत्र मिल जा रहा

इस अवधि में 2.66 लाख छात्र – छात्राओं को मूल प्रमाणपत्र दिया गया है। सुबह में प्रोविजनल के लिए आवेदन देने पर उसी दिन प्रमाणपत्र मिल जा रहा है। पेंडिंग का रेसियो घटकर महज 0.05 प्रतिशत पर पहुंच गया है।

विश्वविद्यालय योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही थी, इसी बीच शिक्षा विभाग की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराकर इस गति को अवरुद्ध कर दिया गया।

शत प्रतिशत कालेज नैक मूल्यांकन की प्रक्रिया में

विश्वविद्यालय के आइक्यूएसी के निदेशक प्रो. कल्याण कुमार झा ने बताया कि विश्वविद्यालय के शत प्रतिशत अंगीभूत नैक मूल्यांकन की प्रक्रिया में हैं। कुल 39 अंगीभूत और तीन सरकारी कालेज हैं। सरकारी कालेज वर्तमान में नैक की पात्रता में शामिल नहीं हैं।

वहीं अंगीभूत कालेजों में 26 का प्रथम चरण का मूल्यांकन हो चुका है। ये दूसरे चरण के लिए प्रक्रिया में शामिल हैं। वहीं शेष 13 कालेजों ने पहले चरण के मूल्यांकन के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय का अपना भी दूसरे चरण के मूल्यांकन के लिए तैयारी चल रही है।

उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।

बिहार यूनिवर्सिटी यानी BRABU और बिहार यूनिवर्सिटी के सभी कॉलेज की तमाम खबरों को जानने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!    

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now