बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

पीजी में एडमिशन के लिए पोर्टल हुआ बंद जाने का आयेगा 1st मेरिट लिस्ट

On: April 16, 2021 6:23 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में पीजी में एडमिशन के लिए पिछली बार की तुलना में कम छात्रों ने ही आवेदन किया है। गुरुवार देर शाम तक महज 10 हजार छात्रों ने एडमिशन के लिए अप्लाई किया है। रात 12 बजे विवि ने ऑनलाइन अप्लाई के लिए पोर्टल बंद कर दिया गया। अब विवि मेरिट लिस्ट जारी करने की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है ।

सत्र 2020-21 के 5350 सीटों के लिए 25 मार्च से ऑनलाइन अप्लाई की प्रक्रिया शुरू हुई थी । यूएमआईएस कोऑर्डिनेटर डॉ. ललन कुमार झा ने कहा कि 10 हजार छात्रों ने पीजी के लिए आवेदन किया है। आवेदन की तिथि फिलहाल नहीं
बढ़ाई जाएगी।

मेरिट लिस्ट निकालने के लिए शुक्रवार से काम शुरू हो जाएगा । कोरोना को लेकर कॉलेज और पीजी विभागों में छात्रों को फिलहाल नहीं आना है। ऐसे में मेरिट लिस्ट निकालने के लिए इन पहलुओं को भी विवि देखेगा ।

पिछले सत्र 2019-21 में पीजी के लिए 15 हजार छात्रों ने आवेदन किया था। एडमिशन के लिए काफी मारामारी हुई थी । इतिहास, कॉमर्स, भूगोल, जूलॉजी फिजिक्स, होम साइंस, राजनीति विज्ञान जैसे विषयों में एडमिशन के लिए छात्रों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Rn college Telegram group – Click here

Rn college Facebook group – Click here

Bihar University info – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now