बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU TDC PART 3 EXAM 2023: स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षा 19 से, पांच जिलों में बने 49 परीक्षा केंद्र, यहां पढ़ें परीक्षा नियंत्रक ने क्या कहा

On: September 18, 2023 9:14 PM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU TDC PART 3 EXAM 2023: बिहार विश्वविद्यालय के स्नातक सत्र 2020-23 के तृतीय वर्ष की परीक्षा 19 सितंबर से शुरू होगी. इसके लिए पांच जिलों में 49 केंद्र बनाये गये है।

बिहार यूनिवर्सिटी यानी BRABU और बिहार यूनिवर्सिटी के सभी कॉलेज की तमाम खबरों को जानने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!    

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

करीब एक लाख छात्र शामिल

फाइनल परीक्षा में करीब एक लाख छात्र शामिल होंगे. विश्वविद्यालय की ओर से पहले 49 परीक्षा केंद्रों की सूची तय की गयी थी।

हाजीपुर स्थित एक कॉलेज ने स्नातक परीक्षा का केंद्र लेने से इनकार

इस बीच हाजीपुर स्थित एक कॉलेज ने स्नातक परीक्षा का केंद्र लेने से इनकार कर दिया. इस कारण परीक्षा विभाग की मुश्किलें बढ़ गयी। उस केंद्र की क्षमता करीब चार हज़ार छात्रों की है।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

एक केंद्र का नाम हटाने के बाद तीन नये केंद्र बनाने पड़े। इस कारण एडमिट कार्ड जारी करने में भी एक दिन का विलंब हो गया शनिवार को विश्वविद्यालय की और से परीक्षा केंद्रों की सूची फाइनल करने के साथ ही कॉलेजों को एडमिट कार्ड भी भेज दिया गया।

परीक्षा नियंत्रक प्रो टीके डे ने बताया

सभी जिलों में जनरल के लिए एक-एक केंद्र बनाया गया है। मुजफ्फरपुर में आरडीएस कॉलेज, वैशाली में एलएन कॉलेज भगवानपुर, सीतामढ़ी में एसकेआरजी कॉलेज, मोतिहारी में एमएस कॉलेज व बेतिया में आरएलएसवाइ कॉलेज में जनरल की परीक्षा होगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो टीके डे ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गयी है. सभी कॉलेजों को एडमिट कार्ड भेज दिया गया है।

वैशाली में सबसे अधिक 16, मुजफ्फपुर में 15 केंद्र

स्नातक परीक्षा के लिए पांच जिलों में 49 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. वैशाली में सबसे अधिक 16 केंद्रों पर परीक्षा होगी. वहीं विश्वविद्यालय मुख्यालय मुजफ्फरपुर में 15 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं।

इसके अलावा मोतिहारी में आठ बेतिया में चार और बेतिया में छह परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. सभी जिलों में एक-एक कलेक्शन सेंटर भी बनाया जायेगा, जहां परीक्षा समाप्ति के बाद हर दिन उत्तर पुस्तिकाएं जमा की जायेंगी।

19 व 20 को होगी जीएस की परीक्षा

बिहार विश्वविद्यालय ने परीक्षा शेड्यूल में इस बार पहले जीएस की परीक्षा के लिए समय दिया है, चार ग्रुप में सभी विषयों को बांटकर परीक्षा शेड्यूल तैयार किया गया है।

19 सितंबर को पहली पाली में ‘ए’ ग्रुप और दूसरी पाली में ‘बी’ ग्रुप के छात्रों की जीएस की परीक्षा ली जायेगी. वहीं 20 सितंबर को पहली पाली में ‘सी’ ग्रुप और दूसरी पाली में ‘डी’ ग्रुप से संबंधित विषयों के विद्यार्थियों की परीक्षा होगी.

उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।

बिहार यूनिवर्सिटी यानी BRABU और बिहार यूनिवर्सिटी के सभी कॉलेज की तमाम खबरों को जानने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!    

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now