बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

स्नातक में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू ,यूनिवर्सिटी ने जारी किया महत्वपूर्ण निर्देश , यहाँ से करें APPLY

On: April 17, 2021 7:15 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बिहार यूनिवर्सिटी मे छात्र-छात्राएं तीन कॉलेजों का दे सकेंगे विकल्प छह सौ रुपये देना होगा शुल्क

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के सभी अंगीभूत और संबद्ध कॉलेजों में स्नातक में नामांकन के लिए आज से छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विवि के 78 कॉलेजों में नामांकन के लिए आवेदन लिया जाएगा। छात्र-छात्राएं इसबार आवेदन में तीन कॉलेजों का चयन कर सकेंगे। यूआइएमएस कोआर्डिनेटर प्रो. ललन झा ने बताया कि काफी छात्र-छात्राओं की ओर से इंटर की परीक्षा का अंकपत्र नहीं मिलने की शिकायत की गई है।

1.42 लाख सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया

छात्र-छात्राएं ऑनलाइन प्राप्त अंकपत्र को अपलोड कर आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। हालांकि, विद्यार्थियों को नामांकन के समय कॉलेज में अंकपत्र की मूल कॉपी जमा करनी होगी। 1.42 लाख सीटों पर छात्र-छात्राओं से आवेदन मांगा गया है।

आवेदन प्राप्त होने के बाद विवि की ओर से केंद्रीकृत मेधा सूची जारी की जाएगी। कॉलेज इसी आधार पर छात्र-छात्राओं का नामांकन ले सकेंगे। आवेदन के लिए शुल्क छह सौ रुपये रखा गया है। पिछले सत्र में डेढ़ दर्जन कॉलेजों में अवैध तरीके से छात्रों का दाखिला लेने के बाद इसबार विवि की ओर से जांच करने के बाद ही कॉलेजों का नाम नामांकन पोर्टल पर अपलोड किया गया है।

छात्रों से भी अपील की गई है कि बिना ऑनलाइन आवेदन के किसी भी कॉलेज में सीधे दाखिला नहीं लें। ऐसी स्थिति में वे परीक्षा से वंचित हो जाएंगे।

कॉलेजों को निर्देश दिया गया है कि वे बिना मान्यता के किसी भी छात्र का नामांकन नहीं करें।

मोबाइल नंबर और Email-Id देना अनिवार्य:

छात्रों को “Online Apply” में अपना “Mobile No.” और “Email Id” देना अनिवार्य होगा।

“Online Apply” करने के बाद “Message” और “Email” के माध्यम से छात्रों को सूचना भी दी जाएगी।

स्नातक में एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट मई में:

BRABU के UMIS कोऑर्डिनेटर ने बताया कि छात्रों का “Online Apply” 30 अप्रैल 2021 तक लिया जाएगा।

इसके बाद BRABU की ओर से मई 2021 में सभी कॉलेजों के लिए “UG Merit List” BRABU की वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।

ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद नहीं हो सकेगा संशोधन

Click here for online Apply :- Click here

स्नातक नामांकन

• 1.42 लाख सीटों के लिए शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया

• जुलाई से स्नातक पार्ट वन की कक्षाएं भी शुरू हो सकती

Rn college Telegram group – Click here

Rn college Facebook group – Click here

Bihar University info – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now