बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU UG PG Class : बड़ी खबर! 75 प्रतिशत से कम हाजिरी पर रद्द होगा छात्रों का नामांकन, यहां पढ़ें ऑफिशियल नोटिस

On: August 5, 2023 7:10 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU UG PG Class : बिहार यूनिवर्सिटी के पीजी विभागों और विभिन्न अंगीभूत और संबद्ध डिग्री कालेजों में अब सिर्फ नामांकन लेने और इसके बाद परीक्षा लेने की परंपरा समाप्त हो जाएगी।

कक्षाओं में जो छात्र-छात्राएं नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहेंगे उनका नामांकन रद कर दिया जाएगा। इसको लेकर अध्यक्ष छात्र कल्याण डा. अभय कुमार सिंह ने शुक्रवार को सभी पीजी विभागाध्यक्षों और अंगीभूत और संबद्ध कालेजों के प्राचार्यों को पत्र भेजा है।

बिहार यूनिवर्सिटी यानी BRABU और बिहार यूनिवर्सिटी के सभी कॉलेज की तमाम खबरों को जानने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

छात्र-छात्राओं को चिह्नित करते हुए उनका नामांकन रद

कहा है कि स्नातकोत्तर सत्र 2022-24 और स्नातक सत्र 2023-27 में नामांकित छात्र-छात्राएं वर्ग संचालन के दौरान नियमित वर्ग में अनुपस्थित पाए जाते हैं। ऐसे छात्र-छात्राओं को चिह्नित करते हुए उनका नामांकन रद कर इसकी सूचना विश्वविद्यालय को दें।

इसके साथ ही विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों की ओर से विभाग और कालेजों का औचक निरीक्षण भी किया जाएगा। इस दौरान भी जो विद्यार्थी अनुपस्थित पाए जाएंगे। उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

कक्षाओं में 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य

उन्होंने बताया कि च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) लागू होने के बाद कक्षाओं में 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। ऐसे में अब सिर्फ नामांकन लेने और इसके बाद परीक्षा देने पहुंचने वाले विद्यार्थियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

इतिहास विभाग में विद्यार्थियों की बन रही बायोमीट्रिक हाजिरी

बिहार यूनिवर्सिटी के इतिहास विभाग में छात्र-छात्राओं की बायोमीट्रिक हाजिरी बन रही है। सभी छात्र-छात्राओं का डाटा सिस्टम में फीड कर लिया गया है। साथ ही जिन विद्यार्थियों ने डाटा फीड नहीं कराया है।

उन्हें कहा गया है कि वे यदि 30 अगस्त तक नई व्यवस्था के तहत उपस्थिति दर्ज कराना शुरू नहीं करते हैं तो उन्हें अनुपस्थित मानकर उनका नामांकन रद कर दिया जाएगा।

कक्षाओं में 25 से 30 प्रतिशत रहती उपस्थिति

बिहार विश्वविद्यालय के पीजी विभागों और अंगीभूत कालेजों की कक्षाओं में विद्यार्थियों की उपस्थिति काफी कम रहती है। स्थिति यह है कि जहां पांच से छह सौ विद्यार्थी नामांकित हैं वहां मुश्किल से 25 से 30 प्रतिशत ही कक्षाओं में आते हैं।

नामांकन के समय विद्यार्थियों से शपथपत्र लिया गया है कि 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति पर उन्हें परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा। इसके बाद भी उपस्थिति नहीं बढ़ रही है। इसपर विश्वविद्यालय ने सख्त आदेश जारी किया गया है।

उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।

बिहार यूनिवर्सिटी यानी BRABU और बिहार यूनिवर्सिटी के सभी कॉलेज की तमाम खबरों को जानने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now