बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU UG PG Admission 1st Merit List 2023 : 16 को स्नातक और 17 को पीजी की 1st मेरिट लिस्ट होगी जारी, यहां जानें कितना जाएगा कटऑफ

On: June 12, 2023 6:28 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU UG PG Admission 1st Merit List 2023 : बिहार यूनिवर्सिटी में स्नातक सत्र 2023-27 और पीजी सत्र 2022-24 में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

स्नातक सत्र 2023-27 व पीजी सत्र 2022 – 24 में आवेदन की प्रक्रिया समाप्त

स्नातक में सीट से कम ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। वहीं पीजी में आवेदकों की संख्या सीट से करीब डेढ़ गुना अधिक है। स्नातक में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्र – छात्राओं को 12 June, 2023 और 13 June, 2023 को Edit करने का विकल्प दिया गया है।

यदि उनके ऑनलाइन आवेदन पत्र में किसी प्रकार की गड़बड़ी रह गई हो या कॉलेज का विकल्प बदलना हो तो इन दो दिनों में सुधार किया जा सकता है।

स्नातक के आवेदक आज और कल आवेदन को कर सकेंगे एडिट

बिहार यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर Login कर ऑनलाइन आवेदन पत्र में सुधार किया जा सकता है। स्नातक में इस वर्ष आवेदकों की संख्या एक लाख 13 हजार 155 रही। इसमें B.A. में सर्वाधिक 94,761, B.SC. में 4,765, B.COM में 13,629 छात्र – छात्राओं ने Admission के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है।

पीजी में कुल 11,456 – विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इसमें M.A. में सर्वाधिक 7,015, M.COM. में 1,368 व M.SC. में 3,073 आवेदन आए हैं। मीडिया प्रभारी डा. अजीत कुमार ने बताया कि निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ऐडमिशन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विश्वविद्यालय में तीन वर्षों में सबसे कम आवेदन

बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक व पीजी दोनों कोर्स में तीन वर्षों में सबसे कम आवेदन इस वर्ष आए है। वर्ष 2021 में स्नातक में 1.40 लाख से अधिक और वर्ष 2022 में 1.50 लाख से अधिक आवेदन आए थे। वहीं, वर्ष 2013 में स्नातक में 1.13 लाख ही आवेदन आए है।

यही हाल पीजी कोर्स का रहा है। पीजी में वर्ष 2021 में 19 हजार और 2022 में 15 हजार आवेदन आए थे। इस वर्ष नए कालेजों में पीजी की पढ़ाई भी शुरू हुई है। ऐसे में करीब सात हजार सीटों पर नामांकन के लिए आवेदकों की संख्या मात्र 11,456 रही है।

16 को स्नातक और 17 को पीजी की पहली मेधा सूची

स्नातक के छात्र-छात्राओं के लिए 16 जून व पीजी के विद्यार्थियों के लिए 17 जून को पहली मेधा सूची जारी की जाएगी। स्नातक में पहली सूची के आधार पर 17 से 24 जून और पीजी में पहली सूची के आधार पर 19 से 24 जून तक नामांकन लिया जाएगा।

स्नातक की दूसरी सूची 26 जून को जारी होगी। इसके लिए 28 से 30 जून तक नामांकन का मौका दिया जाएगा। वहीं, कक्षाएं तीन जुलाई से चलेंगी। पीजी के लिए दूसरी सूची 28 जून को जारी होगी। 30 जून से पांच जुलाई तक नामांकन होगा। इसके बाद 15 जुलाई से कक्षाएं शुरू होंगी।

उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।

बिहार यूनिवर्सिटी की सभी बड़ी खबरें जानने हेतु ज्वॉइन करें

Join WhatsApp – Click Here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Join Telegram Group – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now