बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU TDC Part 2 Exam 2023: 46 केंद्रों पर शुरू हुई स्नातक पार्ट 2 की परीक्षा, परीक्षा के दिन ही कलेक्शन सेंटर पर जमा करनी होंगी उत्तर पुस्तिकाएं, यहां जानें बड़ी अपडेट

On: May 16, 2023 6:55 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU TDC Part 2 Exam 2023: बिहार यूनिवर्सिटी के 46 केंद्रों पर स्नातक पार्ट-2 की परीक्षा सोमवार से शुरू हुई। परीक्षा में एक लाख 15 हजार परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. टीके डे ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह से शांतिपूर्ण रही। किसी भी केंद्र से कदचार या छात्र के निष्कासन की सूचना नहीं है।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

केंद्र से कॉपियों के उठाव के लिए पांच कलेक्शन सेंटर बनवाए गए

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि पार्ट-2 की परीक्षा में परीक्षा केंद्र से कॉपियों के उठाव के लिए पांच कलेक्शन सेंटर बनवाए गए हैं। इनमें एमजेके कॉलेज बेतिया, एमएस कॉलेज मोतिहारी, एसआरकेजी कॉलेज सीतामढ़ी, एलएन कॉलेज भगवानपुर, बिहार विवि का परीक्षा हॉल शामिल है। इन कलेक्शन सेंटर पर सभी सेंटरों की कॉपियां आएंगी और वहां से कोडिंग के लिए भेजी जाएंगी।

स्नातक में नए कोर्स के शुरू होने से पहले पुराने बैकलॉग को ठीक कर लिया जाए

उधर, विवि में पुराने कोर्स के विद्यार्थियों की विशेष परीक्षा लेने पर भी विचार किया जा रहा है। परीक्षा बोर्ड की बैठक में इसका प्रस्ताव दिया गया। बोर्ड की बैठक में परीक्षा विभाग की तरफ से प्रस्ताव दिया गया कि स्नातक में नए कोर्स के शुरू होने से पहले पुराने बैकलॉग को ठीक कर लिया जाए।

विशेष परीक्षा का प्रस्ताव राजभवन को भेजा जाएगा।

इस पर परीक्षा कुलपति ने कहा कि कितनी पुरानी परीक्षाएं होनी हैं और कितने छात्रों की होनी है इसकी सूची तैयार कर ली जाए । विशेष परीक्षा का प्रस्ताव राजभवन को भेजा जाएगा। राजभवन से आदेश आने के बाद ये परीक्षाएं ली जाएंगी।

उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।

बिहार यूनिवर्सिटी की सभी बड़ी खबरें जानने हेतु ज्वॉइन कीजिए

Join WhatsApp – Click Here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Join Telegram Group – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now