बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU : 176 क्रेडिट स्कोर की होगी चार वर्षीय स्नातक ऑनर्स की पढ़ाई, पास होने के लिए लाने होंगे इतने क्रेडिट, यहां पढ़ें पूरी अपडेट विस्तार से

On: May 3, 2023 6:33 AM
Follow Us:
BRABU BIHAR UNIVERSITY MUZAFFARPUR
---Advertisement---

BRABU New Graduation Syllabus : बिहार यूनिवर्सिटी समेत सूबे के सभी विश्वविद्यालयों में ऑनर्स की डिग्री के लिए छात्रों को 88 क्रेडिट अंक लाने होंगे। यूजीसी ने चार वर्षीय स्नातक डिग्री कोर्स का फ्रेमवर्क तैयार कर सभी विश्वविद्यालयों को भेजा है।

इसके तहत चार वर्षीय ऑनर्स की पढ़ाई 176 क्रेडिट स्कोर की होगी। इसमें पास करने के लिए 88 क्रेडिट स्कोर लाना जरूरी होगा। स्नातक के कोर्स में पर्यावरण और सतत विकास का कोर्स भी करना अनिवार्य होगा। पीजी में भी पर्यावरण का कोर्स पहले सेमेस्टर के छात्रों को पढ़ाया जाता है।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

ऑनर्स की डिग्री के लिए पूरे आठ सेमेस्टर की पढ़ाई करनी होगी

हालांकि, इस कोर्स को पढ़ाने के लिए कोई शिक्षक विवि नहीं है। बीआरएबीयू समेत सभी विश्वविद्यालयों में चार वर्षीय सीबीसीएस कोर्स के लिए पांच कुलपतियों की कमेटी सिलेबस तैयार कर रही है। इस कमेटी के समन्वयक उच्च शिक्षा के सलाहकार प्रो. एनके अग्रवाल को बनाया गया है। स्नातक का पूरा पाठ्यक्रम आठ सेमेस्टर का होगा।

अगर विद्यार्थी छह समेस्टर की पढ़ाई ही करते हैं तो उन्हें स्नातक पास कोर्स की डिग्री मिलेगी। ऑनर्स की डिग्री के लिए पूरे आठ सेमेस्टर की पढ़ाई करनी होगी।

झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अमृत कुमार ने बताया

झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अमृत कुमार ने बताया कि चार वर्षीय कोर्स में विद्यार्थियों को कोर्स बदलने की छूट दी गई है।

विद्यार्थी को एक वर्ष में 40 क्रेडिट स्कोर लेना होगा। उन्होंने बताया कि अगर कोई विषय तीन क्रेडिट तो उसमें 45 घंटे की कक्षा होगी। क्रेडिट के अनुसार कक्षा का समय तय समय किया गया है।

चौथे वर्ष में विद्यार्थियों को सिखाया जाएगा आंत्रप्रेन्योरशिप

स्नातक के चौथे वर्ष में विद्यार्थियों को आंत्रप्रेन्योरशिप भी सिखाया जाएगा। इससे छात्रों में कौशल विकास होगा। बिहार यूनिवर्सिटी के डीएसडब्ल्यू प्रो. अभय कुमार सिंह ने बताया कि चौथे वर्ष में विद्यार्थियों को शोध के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा रिसर्च मेथेडेलॉजी की पढ़ाई कराई जाएगी। चार वर्ष पूरा होने पर ऑनर्स की डिग्री मिलेगी।

नई शिक्षा नीति के तहत तैयार चार वर्षीय कोर्स में डिसिप्लिन स्पेसिफिक कोर्स शुरू

चार वर्षीय स्नातक में छात्रों को ऑनर्स कोर्स के साथ डिसिप्लिन स्पेसिफिक कोर्स भी पढ़ना होगा। अगर कोई छात्र हिस्ट्री ऑनर्स कर रहा है तो हिस्ट्री से जुड़े विषय उसे अनिवार्य रूप से लेने होंगे।

दिल्ली विश्वविद्यालय के आत्मा राम सनातन धर्म कालेज के इतिहास विभाग के एसो़ प्रोफेसर डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि इस डिसिप्लिन स्पेस्फिक कोर्स के भी क्रेडिट छात्रों को मिलेंगे। नई शिक्षा नीति के तहत तैयार चार वर्षीय कोर्स में डिसिप्लिन स्पेसिफिक कोर्स को शुरू किया गया है।

उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।

बिहार यूनिवर्सिटी की सभी बड़ी खबरें जानने हेतु ज्वॉइन करें

Join WhatsApp – Click Here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Join Telegram Group – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now