बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU Academic Calender: बिहार विश्वविद्यालय का एकेडमिक कैलेंडर तैयार, जल्द होगा जारी

On: March 20, 2023 7:25 AM
Follow Us:
BRABU
---Advertisement---

BRABU Academic Calender : बिहार विश्वविद्यालय में अगले सत्र में स्नातक और पीजी नामांकन से लेकर परीक्षाओं तक के आयोजन को लेकर एकेडमिक कैलेंडर बनकर तैयार हो गया है।

सत्र नियमित करने की दिशा में और पिछले वर्ष लंबे समय तक चली नामांकन की प्रक्रिया को संक्षेप करने के लिए यह पहल की गई है।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

अध्यक्ष छात्र कल्याण डा. अभय ने बताया

रविवार को अध्यक्ष छात्र कल्याण डा. अभय कुमार सिंह ने कुलपति प्रो. शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी से मिलकर उन्हें एकेडमिक गतिविधियों की जानकारी दी। डा. अभय ने बताया कि अगले सत्र में आवेदन से लेकर नामांकन तक की पूरी प्रक्रिया निर्धारित समय में पूरी हो इसके लिए तैयारी हो चुकी है।

नए सत्र में नामांकन के लिए आवेदन से लेकर सभी प्रक्रियाओं के लिए तिथि तय

उन्होंने कहा कि एक-दो दिनों में कुलपति से अनुमति लेकर इसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट और कालेज और पीजी विभागों को सूचित कर दिया जाएगा। मार्च में ही बिहार बोर्ड की इंटर की परीक्षा का परिणाम जारी होना है।

ऐसे में अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने की संभावना है। वहीं मई में नामांकन लेकर ग्रीष्मावकाश की समाप्ति के साथ ही नए सत्र की कक्षाएं शुरू करने की योजना है।

नौ महीने तक चली थी नामांकन प्रक्रिया, उठे थे सवाल

पिछले सत्र में स्नातक और पीजी में नामांकन की प्रक्रिया करीब नौ महीने तक चली थी। इस कारण सीनेट और विश्वविद्यालय के अन्य निकाय की बैठकों में इसपर सवाल उठाए गए थे।

ये भी पढ़ें BRABU UG PG Result : स्नातक पार्ट- 1 और PG 3rd सेमेस्टर का रिजल्ट तैयार, इस दिन होगा जारी

सदस्यों ने कहा था कि एक वर्ष में नामांकन लेने से लेकर सिलेबस पूरा करने और परीक्षा करानी होती है। यहां नामांकन में ही नौ महीने बीत गए। इसपर विश्वविद्यालय की ओर से कहा गया था कि अगले सत्र से एकेडमिक कैलेंडर तैयार कर उसी अनुसार प्रक्रिया होगी।

पैट-2021 के लिए तीन विभागों ने भेजी रिक्ति

पीएचडी एडमिशन टेस्ट 2021 के आयोजन को लेकर तीन पीजी विभागों ने विश्वविद्यालय को रिक्ति भेजी है। वहीं शेष विभागों को भी 20 मार्च तक हर हाल में रिक्ति भेजने को कहा गया है।

अध्यक्ष छात्र कल्याण डा. अभय कुमार सिंह ने बताया कि पैट-2021 के लिए रिक्ति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। तिथि का भी निर्धारण किया जाएगा।

उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।

बिहार यूनिवर्सिटी की सभी बड़ी खबरें जानने हेतु ज्वॉइन करें

Join WhatsApp – Click Here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Join Telegram Group – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now