बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU: बिहार यूनिवर्सिटी में छात्रों ने प्रदर्शन कर कामकाज कराया ठप, यहां जानें क्या है मांगे

On: March 3, 2023 6:15 AM
Follow Us:
BRABU
---Advertisement---

BRABU: बिहार यूनिवर्सिटी में गुरुवार को भी छात्रों ने प्रदर्शन कर कामकाज ठप करा दिया। छात्रों का कहना था कि कुलपति से हुई वार्ता के मुताबिक काम नहीं हुआ, इस कारण फिर से आंदोलन शुरू किया गया है।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

यूनिवर्सिटी में काम करने वाली एजेंसी को हटाने की मांग

छात्र यूनिवर्सिटी में काम करने वाली एजेंसी को हटाने की मांग कर रहे थे। उनका आरोप था कि भ्रष्टाचार का मामला सामने आने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती है, यूनिवर्सिटी अनिश्चितकालीन बंद रहेगा।

बंद होने के कारण रिजल्ट सुधरवाने आए छात्रों को लौटना पड़ा

इससे पहले सुबह 11 बजे छात्र नारेबाजी करते हुए पहुंचे और सभी कार्यालय को बंद कराकर कर्मियों को बाहर कर दिया। इसके बाद कुलपति आवास पर पहुंच नारेबाजी करने लगे। छात्रों के हंगामे और यूनिवर्सिटी बंद होने के कारण रिजल्ट सुधरवाने आए छात्रों को लौटना पड़ा।

छात्र विकास ने बताया कि उसे डुप्लीकेट रजिस्ट्रेशन स्लिप निकलवाना था। विवि बंद रहने के कारण काम नहीं हो सका। कई छात्राओं ने कहा कि उन्हें मार्कशीट ठीक कराना था, लेकिन वापस लौटना पड़ रहा।

ये भी पढ़ें BRABU PG 4th Semester Result: पीजी सत्र 2019-21 के 4th सेमेस्टर का रिजल्ट तैयार, आज होगा जारी

राजभवन ने यूनिवर्सिटी को पत्र लिखा

उधर, राजभवन ने यूनिवर्सिटी को पत्र लिखकर यहां कितनी एजेंसियां कबसे और क्या काम कर रही हैं, इसकी जानकारी मांगी है। यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से गुरुवार को इसकी जानकारी भेजी गई।

उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।

बिहार यूनिवर्सिटी की सभी बड़ी खबरें जानने हेतु ज्वॉइन करें

Join WhatsApp – Click Here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Join Telegram Group – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now