बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU: जल्द शुरू होगा बीएलएड डिग्री के लिए आवेदन, राजभवन से मिली हरी झंडी, सालाना फीस 69 हजार रुपए

On: February 22, 2023 7:29 AM
Follow Us:
BRABU
---Advertisement---

Bihar University: बिहार में बीएलएड (Bachelor of Elementary Education) डिग्री की शुरुआत होने जा रही है. प्रति विद्यार्थी 69 हजार रुपये सालाना इसकी फीस होगी, इस तरह चार साल की कुल फीस 2.76 लाख होगी, यह कोर्स चार साल का होगा।

यह डिग्री बिहार यूनिवर्सिटी शुरू करने जा रहा है। राजभवन ने इससे संबंधित ड्रॉफ्ट ऑडिएंस और रम्यूलेशन की अधिसूचना जारी कर दी है।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

बिहार में यह डिग्री पहली दफा शुरू

बिहार में यह डिग्री पहली दफा शुरू होगी राजभवन ने इस परिनियम को मंजूरी बिहार उच्चतर शिक्षा परिषद की अनुशंसा पर दी है। जानकारी के मुताबिक इस डिग्री के धारक कक्षा एक से आठ तक के शिक्षक नियोजन में भागीदारी कर की जा सकेगी।

पूर्वी भारत के में केवल पश्चिमी बंगाल के एक कॉलेज में इस कोर्स की अभी पढ़ाई होती है

यह डिग्री पूरे देश में मान्य होगी।आधिकारिक जानकारी के मुताबिक अभी तक बिहार के किसी भी विश्वविद्यालय में इस डिग्री की पढ़ाई नहीं हो रही है. पूरे पूर्वी भारत के विश्वविद्यालय में केवल पश्चिमी बंगाल के एक कॉलेज में इस कोर्स की अभी पढ़ाई होती है।

बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर में इसकी पढ़ाई अगले शैक्षणिक सत्र से

बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर में इसकी पढ़ाई अगले शैक्षणिक सत्र से शुरू हो जाने की उम्मीद है, राजभवन ने इसके लिए पाठ्यक्रम भी निर्धारित कर दिया है. साथ ही कोर्स में लगने वाली फी सहित अन्य जानकारी भी दी गयी है. अब इससे संबंधित तैयारी शुरू कर दी गयी है।

ये भी पढ़ें Bihar Deled Dummy Registration Card 2023 Download: बिहार डीएलएड डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

बीएलएड क्षेत्र में कॅरियर की व्यापक संभावनाएं

बीएलएड डिग्री धारी व्यक्ति सरकारी और निजी क्षेत्र में एक शिक्षक के रूप में अपना कैरियर शुरू कर सकता है। प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक होने के अलावा, शिक्षा सलाहकार, शैक्षणिक समन्वयक, अकादमिक कोच बनने के भी अवसर इस डिग्री धारी को मिल सकते हैं।

  • रेग्युलर मोड में एडमिशन होगा व प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी।
  • बीएलएड डिग्री के लिए 2400 अंकों के 26 पेपर होंगे 600 अंक पर इयर का एक्जाम होगा।
  • पांच फीसदी आरक्षण आरक्षित वर्ग के छात्र-छात्राओं को दी जायेगी।
  • विद्यार्थी को प्रवेश के लिए 50 फीसदी अंक सीनियर सेकेंडरी क्लास में जरूरी होंगे।
  • प्रारंभिक दौर में 50-50 छात्रों की दो यूनिट खोली जायेंगी।

उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे  बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ  प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।

बिहार यूनिवर्सिटी की सभी बड़ी खबरें जानने हेतु ज्वॉइन करें

Join WhatsApp – Click Here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Join Telegram Group – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now