बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU BEd Admission: स्नातक सत्र 2019-22 के छात्र नहीं भर सकेंगे बीएड प्रवेश परीक्षा का फॉर्म, यहां जानें क्या है कारण…?

On: February 20, 2023 10:04 AM
Follow Us:
Bihar B.Ed CET Admission 2023
---Advertisement---

BRABU BEd Admission: बीएड कॉमन एंट्रेस टेस्ट CET की तिथि जारी होने के साथ ही बिहार यूनिवर्सिटी के सत्र 2019-22 के छात्र- छात्राओं की चिंता बढ़ गई है।

एक साल और बर्बाद! इस साल भी रिजल्ट आने से पहले फॉर्म भरने की तिथि हो जाएगी खत्म। समय पर परीक्षा नहीं होने से एक लाख छात्रों का रिजल्ट फंसा, लगातार दूसरे साल बीएड में दाखिले से होंगे वंचित।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

बिहार यूनिवर्सिटी स्नातक सत्र 2019-22 के रिजल्ट की सभी बड़ी खबरें जानने हेतु ज्वॉइन करें

Join WhatsApp – Click Here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Join Telegram Group – Click here

समय पर परीक्षा नहीं होने से एक लाख छात्रों का रिजल्ट फंसा

समय पर स्नातक सत्र 2019-22 फाइनल ईयर की परीक्षा नहीं होने से 1 लाख से अधिक स्टूडेंट का रिजल्ट फंस गया है। इसके कारण इच्छुक छात्र-छात्राएं लगातार दूसरे साल बीएड में दाखिले से वंचित रह जाएंगे। इन छात्रों का फाइनल ईयर पिछले साल ही क्लीयर हो जाना चाहिए था।

लगातार दूसरे साल बीएड में दाखिले से होंगे वंचित

लेकिन, समय पर परीक्षा नहीं होने से एक साल बर्बाद हुआ ही इस साल भी बीएड एंट्रेस टेस्ट के फॉर्म भरने की तिथि तक रिजल्ट आने की उम्मीद नहीं दिख रही है।

फाइनल ईयर की परीक्षा के बाद अब तक कॉपियों की जांच शुरू नहीं हुई है। शिक्षक संघ की मानें तो मूल्यांकन शुरू भी हुआ तो कॉपियों की जांच और टैबुलेशन के बाद रिजल्ट आने में कम से कम एक माह का समय लगेगा।

बीएड एंट्रेस टेस्ट के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 15 मार्च

इस सत्र के वोकेशनल कोर्स के छात्र-छात्राओं की तो आखिरी सेमेस्टर की परीक्षा भी नहीं हुई है। जबकि बीएड एंट्रेस टेस्ट के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 15 मार्च ही है। छात्रों की मानें तो यूनिवर्सिटी की लापरवाही है लेकिन खामियाजा हजारौं छात्र-छात्राओं को भुगतना होगा।

पिछले एक सप्ताह से बिना कंट्रोलर के चल रहा बिहार यूनिवर्सिटी, परीक्षा विभाग के सभी कार्य हैं ठप

ये भी पढ़ें Bihar B.Ed CET Admission 2023: बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, यहां से करें आवेदन

बिहार यूनिवर्सिटी के तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी के कुलसचिव बनाए गए हैं। उनकी जगह नए कंट्रोलर की नियुक्ति नहीं हुई है।

बिना कंट्रोलर के ही परीक्षा विभाग होने के चलते कॉपियों के मूल्यांकन पर निर्णय नहीं हो पा रहा है। प्रोविजनल डिग्री समेत छात्रों के अन्य कार्य ठप पड़े हैं।

यह है बीएड एंट्रेस का शेड्यूल

आवेदन 20 फरवरी से 15 मार्च तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन 16 मार्च से 20 मार्च तक, एडमिट कार्ड डाउनलोड 30 मार्च परीक्षा की संभावित तिथि 8 अप्रैल आवेदन शुल्क सामान्य श्रेणी – 1000 रुपए, ईडब्ल्यूएस, महिला, बीसी एवं ईबीसी 750 रुपए और एससी-एसटी 500 रुपए।

उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे  बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ  प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।

ये भी पढ़ें BRABU Admission 2023 : इस दिन जारी होगा स्नातक और पीजी में नामांकन के लिए कैलेंडर, तैयारी हुई तेज, यहां जानें कब से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now